आज का राशिफल, 15 जनवरी 2024

आज का राशिफल
 | 
1

Photo by google

आज का राशिफल, 15 जनवरी 2024

मेष राशि – मन चिड़चिड़ा सा रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव होगा। यात्रा में कष्ट के संकेत हैं। स्वास्थ्य फिर भी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- सरकारी तंत्र से बच कर रहियेगा। भाग्य में अड़चन आयेगी। मान-सम्मान पर ठेस पहुुंचेगी। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी-चाकरी को लेकर संकेत हैं। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति मध्यम है, आपका स्वास्थ्य मध्यम है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों मध्यम है, करियर के क्षेत्र में मध्यम, प्रेम-संतान फिर भी ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुक हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्टरबेन्स बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि – प्रेम में तू-तू, में-में, बच्चों की सेहत को ले कर के मन परेशान रहेगा। मानसिक उलझन बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगी, घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि – नाक,कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय की स्थिति भी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान लगभग ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि – धन हानिके संकेत हैं। निवेश करने से बचियेगा। जुबां पर नियंत्र रखिये। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक ठाक है, व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि – ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा, एक नेगेटिविटी सी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि – अनाप-शनाप खर्चे होंगे, मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।JSR