9 मंत्रियों के साथ CM विष्णु ने की बैठक, ऐसे हो सकता विभागों का बंटवारा

9 मंत्रियों के साथ CM विष्णु ने की बैठक, ऐसे हो सकता विभागों का बंटवारा
 | 
1

photo by google

9 मंत्रियों के साथ CM विष्णु ने की बैठक, ऐसे हो सकता विभागों का बंटवारा

रायपुर। CM विष्णु साय कैबिनेट का आज विस्तार किया गया है जिसमें आज 9 MLA ने मंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन आज विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की मीटिंग रखी गई थी। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।

वही कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि CM और मंत्रियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर बात हुई है लेकिन विभागों को लेकर अभी चर्चा नहीं हुई है। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना हो या राज्य के अन्य मामले, हमारी सरकार उससे पूरी गम्भीरता से निपटेगी।

इस प्रकार हो सकता है विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री विषणुदेव साय – वित्त मामले

उप मुख्यमंत्री अरुण साव – गृह विभाग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – पंचायत विभाग

बृजमोहन अग्रवाल – लोक निर्माण विभाग/ परिवहन विभाग

केदार कश्यप – आदिम जाति कल्याण विभाग/ वन विभाग

लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास विभाग

राम विचार नेताम – जल संसाधन, ग्रामीण विकास विभाग

ओपी चौधरी – स्वास्थ्य विभाग/उच्च शिक्षा विभाग

लखन लाल देवांगन – स्कूल शिक्षा विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल – नगरीय प्रशासन

दयाल दास बघेल – वाणिज्य एवं उद्योग

टंकराम वर्मा – कृषि विभाग|webmorcha