कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बटवारा, देखें आदेश

कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बटवारा
 | 
3

Photo by google

कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बटवारा, देखें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। संभवत: देर शाम या शनिवार तक विभागों की घोषणा की जा सकती है।

प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। वहीं डिप्टी CM अरुण साव को गृह और डिप्टी CM विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।

साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

छत्तीसगढ़ में नये मंत्रियों का विभाग

1. विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क,
वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो

2. अरुण साव उपमुख्यमंत्री
लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन

3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

4. बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री
स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास,

5. राम विचार नेताम, मंत्री
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण

6. दयाल दास बघेल, मंत्री
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

7. केदार कश्यप मंत्री
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल
विकास एवं सहकारिता

8. लखन लाल देवांगन मंत्री
वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम

9. श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा,
बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

10. ओपी चौधरी मंत्री
वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना
आर्थिक एवं सांख्यिकी

11. लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

12. टंकराम वर्मा मंत्री
खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा
प्रबंधन।jsr