छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के द्वारा भगवान श्री राम जी को लिखा गया पत्र -

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के द्वारा भगवान श्री राम जी को लिखा गया पत्र -
 
 | 
3

Photo by google

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के द्वारा भगवान श्री राम जी को लिखा गया पत्र -

रायपुर। श्री मनोज राजपूत एवं माई एफ. एम. 94.3 द्वारा श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अद्वितीय पर्व के अवसर पर, एक विशेष पहल- "एक चिठ्ठी सियाराम के नाम " की ,भक्तो द्वारा भगवान श्रीराम के लिए पत्र लिखे जा रहे है , जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ से चिट्ठी प्राप्त की जा रही है |

इस शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य राम राज्य स्थापित कर सम्पूर्ण राज्य के लोगों को उनके मार्ग दर्शन पर चलने के लिए प्रेरित करना है| इस विशेष पहल को प्रोत्साहित करने के लिए श्री मनोज राजपूत ने इस पत्र को श्री अयोध्या धाम भेजने का उद्देश्य रखा साथ ही जो रामभक्त ‘श्री आयोध्या धाम’ नहीं जा पा रहे है, उनके लिए मुख्य रूप से “एक चिट्ठी सिया राम के नाम” की गाड़ी चलायी गयी है| जिसमे सभी भक्तगण अपने प्रेम-स्नेह के साथ चिट्टी लिख कर राम-राम पोस्ट बॉक्स के द्वारा अपना प्रेम अयोध्या नगरी पहुचायेंगे| अगर किसी कारण वश भक्तगण चिट्टी नहीं पंहुचा पा रहे है तो वह अपनी चिट्टी मनोज राजपूत लेआउट के पोस्ट बॉक्स में डाल सकते है। 

समारोह में पत्र लिखने के अतिरिक्त, इसमें एक प्रतीकात्मक ध्वज वंदन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री मननिय श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,श्री मनोज राजपूत जी एवं माई एफ एम 94.3 और उनकी टीम ने इस अद्वितीय समारोह की शुरुआत की, जिसमें पत्रों के लिए एक पवित्र यात्रा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार ऐसी पहल की गयी है, जिसके लिए उन्होंने मनोज राजपूत जी एवं उपस्थित सभी लोगो के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया |”