2 सौ से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

2 सौ से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन 
 | 
1

Photo by google

2 सौ से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन 

कवर्धा। कांग्रेस (Congress) ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने उन्हें पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकबर (Mohammad Akbar) के जनसंपर्क दौरे में ग्राम खैरझीटी, कोको, नवघटा एवं मोहगाँव के 136 वरिष्ठ व युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इनके अलावा ग्राम भलपाहरी और रेंगाखार ग्राम पंडरिया क्षेत्र के भाजपा के 65 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।