BREAKING: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा... जानिए वजह

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा..
 | 
2

Photo by google

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा... जानिए वजह

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बीच, एक बड़ी खबर मिली है। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी शीर्ष नेताओं ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है। आम आदमी पार्टी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और कोरबा से चुनावी उम्मीदवार रहे प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं।

जानकारी मिली है कि दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।  बता दें कि दोनों ही नेताओं का पार्टी के विस्तार में बड़ा योगदान था। दोनों ही पार्टी की तरफ से इस बार उम्मीदवार भी थे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर हमला बोला हैं।

हूपेन्डी और इस्तीफा देने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस से मिली हुई और उनकी बी टीम हैं। वे कभी भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ते। उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी यही हुआ। वे झूठे सपने दिखाकर कार्यकर्ता को खड़ा करते हैं। और फिर चुनाव के समय जनता और कार्यकर्ता को धोखा देते हैं। पूर्व

इंडिया गठबंधन से समझौता कर सबको धोखा

पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लू के थपेड़े में इंजेक्शन लेकर हमने चुनाव प्रचार किया। लेकिन चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन से समझौता कर सबको धोखा दिया। इसी से आहत होकर हमने इस्तीफा दिया हैं।munaadi