रंगीन फूलगोभी की खेती से करे लाखों में कमाई,खरीदने के लिए लगती है लोगों की लाइन

Photo by google
रंगीन फूलगोभी की खेती से करे लाखों में कमाई,खरीदने के लिए लगती है लोगों की लाइन
रंगीन फूलगोभी की खेती से करे लाखों में कमाई,खरीदने के लिए लगती है लोगों की लाइन। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति के जीवन में रंगो का महत्वपूर्ण स्थान होता है। विभिन्न प्रकार के रंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब ऐसी ही रंगीन प्रकार की फूल गोभी का उत्पादन कर, सेहत को सुधारने के अलावा आमदनी को बढ़ाने में भी किया जा सकता है। जी हाँ, देशभर के कई जिलों में रंगीन फूलगोभी की खेती हो रही है। खास बात यह भी है कि इस रंगीन गोभी के सेवन के फायदे भी अधिक है। साथ ही इसकी कीमत भी आम गोभी (Cauliflower) को मुकाबले अधिक होती है जिससे किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है।
रंगीन फूलगोभी की खेती
रंगीन फूलगोभी में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक आदि के गुण भी पाए जाते हैं। रंगीन गोभी बुज़ुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभदायक है। यह इम्युनिटी और हड्डियों को भी मज़बूत बनाने में सहायक है। आइये जानते है इसके खेती के बारे में।
रंगीन फूलगोभी की खेती जलवायु
रंगीन फूलगोभी की खेती किसी भी प्रकार की रंगीन फूल गोभी के उत्पादन के लिए ठंडी और आर्द्र जलवायु अनिवार्य होती है। उत्तरी भारत के राज्यों में सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह और अक्टूबर के शुरुआती दिनों से लेकर नवम्बर के पहले सप्ताह में 20 से 25 डिग्री का तापमान रहता है, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में यह तापमान वर्ष भर रहता है, इसलिए वहां पर उत्पादन किसी भी समय किया जा सकता है।
रंगीन फूलगोभी की खेती के लिए बीज
सितंबर और अक्टूबर महीने में उगाई जाने वाली रंगीन फूलगोभी के बेहतर उत्पादन के लिए पहले नर्सरी तैयार करनी चाहिए। एक हेक्टेयर क्षेत्र के खेत में नर्सरी तैयार करने में लगभग 250 से 300 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है। तैयार हुई पौध को 5 से 6 सप्ताह तक बड़ी हो जाने के बाद उन्हें खेत में कम से कम 60 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। रंगीन गोभी के किस्मो की बात कतरे तो पीले रंग वाली फूलगोभी को केरोटिना (Karotina) नाम से तथा बैंगनी रंग की संकर किस्म को बेलिटीना (Belitina) नाम से जाना जाता है।
रंगीन फूलगोभी की खेती से करे लाखों में कमाई,खरीदने के लिए लगती है लोगों की लाइन
रंगीन फूलगोभी की खेती से कमाई
पौधों की रोपाई के बाद 100-110 दिनों बाद फसल काटने के लिए तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर से औसतन 200-300 क्विंटल गोभी की फसल प्राप्त होती है। रंगीन फूलगोभी की बाज़ार में अच्छी कीमत मिलती है, जिससे किसानों को अधिक मुनाफ़ा होता है।अच्छे भाव के कारण, किसान इस रंगीन फूलगोभी की खेती में अच्छा पैसा कमा रहा है।साभार - betul samachar