Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बथुआ, इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा,जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बथुआ
Sun, 30 Apr 2023
| 
Photo by google
Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बथुआ, इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा,जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बथुआ, इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा,जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान। बथुआ जिससे न केवल कई तरह का भोजन बनाया जा सकता है,बल्कि यह तमाम औषधीय गुणों से भी भरपूर है। यह विशेष रूप से सर्दी के मौसम में पाया जाता है। बथुआ न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में पाया जाता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि यह प्रत्येक व्यक्ति को पसंद हो,लेकिन इसमें पाए जाने वाले गुणों के कारण सभी को इसे खाना चाहिए। बथुआ में मुख्यतः कैल्शियम, विटामिन ए, फास्फोरस, पोटैशियम आदि पाया जाता है। इसमें आयरन,ऑक्जेलिक एसिड भी पाया जाता है। आइये जानते है इसके फायदों के बारे में
बथुआ के फायदे Benefits of Bathua
- इसके उपयोग से गुर्दो की पथरी नहीं होती है।
- बथुए को 4-5 नीम की पत्तियों के रस के साथ खाया जाए तो खून अंदर से शुद्ध हो जाता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
- इसके आलावा यह दांतों के दर्द में आराम देता है और मसूड़ों की सूजन कम करने में लाभकारी होता है।
- इसके उपयोग से खांसी में राहत मिलती है।
- बथुआ में पाए जाने वाले केरिडोल के कारण आंत में कीड़े और एस्केरिस को भी खत्म किया जा सकता है।
- कब्ज होने पर इसके पत्ते के प्रयोग से राहत पाई जा सकती है।
- लिकोरिया से पीड़ित व्यक्ति द्वारा इसके उपयोग से फायदा होता है।
- बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाने से सांस की बदबू, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में फायदा होता है.साभार - betul samachar