दर्दनाक सड़क हादसे में सऊदी अरब से लौट रहे 2 सगे भाइयों समेत 5 लोगो की मौत

संत कबीरनगर उत्तरप्रदेश मनोज कुमार यूपी के संतकबीरनगर जिले में शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में सऊदी अरब से लौट रहे दो सगे भाइयों सहित 5 लोगो की मौत हो गयी। हादसे में एक साथ 5 लोगो की मौत पर हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के The post दर्दनाक सड़क हादसे में सऊदी अरब से लौट रहे 2 सगे भाइयों समेत 5 लोगो की मौत first appeared on saharasamachar.com.
 | 
दर्दनाक सड़क हादसे में सऊदी अरब से लौट रहे 2 सगे भाइयों समेत 5 लोगो की मौत

संत कबीरनगर उत्तरप्रदेश

मनोज कुमार

यूपी के संतकबीरनगर जिले में शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में सऊदी अरब से लौट रहे दो सगे भाइयों सहित 5 लोगो की मौत हो गयी। हादसे में एक साथ 5 लोगो की मौत पर हड़कम्प मच गया।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के करमहा गांव के अमजद अली (25) पुत्र अमरुद्दीन सऊदी में नौकरी करता था। उसके दो बड़े भाई गुलाम अली और नौशाद अली भी सऊदी में ही रहते हैं। अमजद कुशीनगर के कपूर पिपरा गांव निवासी अरमान (27) के साथ शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से वापस आया।

उसका छोटा भाई अफजल अली उर्फ गोलू (21) कार से उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट गया था। उसके साथ गांव का ही रियाज अहमद उर्फ मुन्ना (28) और थानाक्षेत्र के ही हिरंदापुर गांव का आस मोहम्मद (45) पुत्र स्व. इस्लाम भी साथ गया था। दोनो को एयरपोर्ट से लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान संतकबीर नगर में उनकी कार की कंटेनर से आमने सामने से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए जिसमे कार सवार पांचों लोगो की मौत हो गयी। 5 लोगो की एक साथ मौत से हड़कंप मच गया है।

The post दर्दनाक सड़क हादसे में सऊदी अरब से लौट रहे 2 सगे भाइयों समेत 5 लोगो की मौत first appeared on saharasamachar.com.