Bigg Boss के घर से निकलते ही मिला इतना पैसा की हो गई चांदी, किसी ने खरीदी कार तो किसी ने घर

Bigg Boss के घर से निकलते ही मिला इतना पैसा की हो गई चांदी
 | 
2

Photo by google

Bigg Boss के घर से निकलते ही मिला इतना पैसा की हो गई चांदी, किसी ने खरीदी कार तो किसी ने घर

Bigg Bossसबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है, जो अक्सर अपने मनोरंजक कंटेंट से हर किसी का ध्यान खींचता है। हर सीजन में विभिन्न क्षेत्रों के सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों को इस शो में भाग लेते हुए देखा जाता है। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की रियल पर्सनालिटी देखने को मिलती है। दर्शक भी हर साल Bigg Boss शो का इंतजार करते हैं। आज हम उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने शो खत्म होते ही अपने लिए घर या फिर कार खरीदी। बता दें हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट जिया शंकर एक लग्जरी कार की मालकिन बनी हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में और कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Jiya Shankar का आता है। जिया को हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में देखा गया था। शो से निकलते ही जिया ने लग्जरी गाड़ी खरीदी है। एक्ट्रेस ने एक ब्लैक BMW को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है।

Shahnaz Gill आज जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। शहनाज ने जब बिग बॉस में एंट्री ली, तो उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन घर से वो सुपरस्टार बनकर निकलीं। घर से बाहर आते ही शहनाज ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीदा। शहनाज Shahnaz Gill के साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं।

Archana Gautam कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लेने के बाद से वह सुर्खियों में आईं। अर्चना ने शो से बाहर आकर अपने लिए एक शानदार किआ कार खरीदी। अर्चना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की थी।

Shiv Thackeray ने अपने गेम से हर किसी का दिल जीता, साथ ही उन्होंने खूब पैसा भी कमाया। घर से बाहर आने के बाद शिव ने भी शानदार कार तो खरीदी ही साथ ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट की भी शुरुआत की। शिव ठाकरे आज लाखों दिलों की जान बन गए हैं।

Shiv Thackeray

Sumbul Touqeer Khan को ‘bigg boss 16’ के सीजन में देखा गया। बता दें, शो में सुंबुल सबसे यंग कंटेस्टेंट थीं। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सबसे ज्यादा फीस भी लेती थीं। बिग बॉस में वो आखिरी हफ्ते तक टिकी रही थीं। आप सभी को बता दें घर से बाहर आने के बाद सुंबुल ने खुद के लिए मुंबई में घर खरीदा था।

flights’ फेम Priyanka Chahar Chaudhary ने शो में खूब लाइमलाइट बटोरी। अपने जबरदस्त गेम से प्रियंका ने हर किसी का दिल जीता था। ‘बिग बॉस 16’ का खिताब भी प्रियंका ने अपने नाम किया था। शो ने प्रियंका को खूब पैसा दिया और शो से निकलते ही उन्होंने भी लग्जरी गाड़ी खरीदकर अपना सपना पूरा किया।

Priyanka Chahar Chaudharysingraulitak