'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; उत्पीड़न का लगा था आरोप

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; उत्पीड़न का लगा था आरोप
 
 | 
1

Photo by google

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी समय से विवादों में घिरा हुआ है।
 

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी समय से विवादों में घिरा हुआ है। इसके मेकर्स की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। हालही में मुंबई पुलिस ने शो के मेकर असित कुमार मोदी समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुंबई की पवई पुलिस ने शो के मेकर असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया है

दरअसल, शो के कई एक्टर्स ने मेकर्स पर यौन शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पिछले महीने शो की एक पूर्व ऐक्ट्रेस ने असित मोदी, सोहेल रामानी और जतिन बजाज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने ऐक्ट्रेस का बयान दर्ज कर कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि इन आरोपों को असित मोदी ने बेसलेस बताया था। असित ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है और इसके लिए वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।pariwartantv