24 दिसंबर महाकाल आरती: शेषनाग और त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

24 दिसंबर महाकाल आरती: शेषनाग और त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
 | 
1

Photo by google

24 दिसंबर महाकाल आरती: शेषनाग और त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।lallurm