भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन का जबलपुर में बैठक हुई।

 | 
1

Photo by google

भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन का जबलपुर में बैठक हुई।

जबलपुर। भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन जबलपुर बैठक दिनांक 26/01/2025 को समय 3:00 बजे स्थान बाहोंरा बाग मार्केट रद्दी चौकी जबलपुर में आहूत की गई जिसमें मुख्य  रुप से राष्ट्रीय कल्याण सचिव डॉ अजय कुमार योगाचार्य द्वारा बैठक की गई।

 26 जनवरी का यह दिन हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है, इस बार का गणतंत्र दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है। संविधान लागू हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह दिन हम भारतीयों को और भी गौरवान्वित करता है।

15 अगस्त 1947 को हमारा देश पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त आवश्यक हो गया था, लेकिन देश की शासन व्यवस्था चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था संविधान के बिना देश को नहीं चलाया जा सकता। ऐसे में तब एक संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान बनाया गया।

 संविधान निर्माण में डॉ.भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। गहन विचार - विमर्श, मंथन और कई बैठकों के बाद बनाए गए इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया।

 गणतंत्र दिवस का उत्सव सभी देशवासियों के लिए सामूहिक उल्लास और गौरव का विषय है योगाचार्य डॉक्टर अजय कुमार जी द्वारा स्वास्थ्य विषय पर बताया गया योग आयुर्वेद के  विषय जानकारी दी गई।

 उपस्थित लोगो में तोसीफ खान क्षेत्र अध्यक्ष  यासीन खान , सरफराज खान,मोहम्मद कासिम,आमिर आज़ाद अंसारी, तोसीफ अहमद मुजीब अहमद एवं अन्य सदस्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।