ताराडांड में भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न

विंध्य प्रांत प्रमुख डा तिवारी का किया गया अभिनन्दन
 
 | 
6

Photo by google

ताराडांड में भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न

अनूपपुर / भारत विकास परिषद के नव नियुक्त विंध्य प्रांत प्रमुख डा देवेन्द्र तिवारी का सोमवार की रात सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया। ताराडांड स्थित अनूपपुर इकाई के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के निवास पर परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे वरिष्ठ गणमान्य लोगों ‌ने डा तिवारी को तिलक लगा कर माला पहना कर साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

5

 इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अनूपपुर जिले के लिये गौरव शाली समय है कि हमारे बीच के डा देवेन्द्र तिवारी विंध्य प्रांत के महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे।

 इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनूपपुर जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी, डा प्रदीप तिवारी, भारत विकास परिषद के विंध्य प्रांत प्रमुख डा देवेन्द्र तिवारी, मनोज द्विवेदी, विवेक बियाणी, राजकिशोर तिवारी, ब्रजभूषण शुक्ला,राम नारायण उर्मलिया, रामप्रकाश श्री द्विवेदी, पंकज मिश्रा, मनोज मिश्रा, अनिल तिवारी,अरविन्द मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, आनंद पाण्डेय, ज्ञानचंद जायसवाल, अरविन्द पाठक, पु़ष्पेन्द्र पाण्डेय, राजेश पप्पू चकेठी, कृष्णकुमार द्विवेदी, विपिन तिवारी, राकेश द्विवेदी, मोल‌ द्विवेदी, संतोष मिश्रा, लालमन शुक्ला, लालमणि शुक्ला, बृजवासी मिश्रा के साथ ताराडांड, दुलहरा,भोजपुरी फाग मंडली ने रंग और भंग जमा दिया।

56

भारत विकास परिषद अनूपपुर के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह सोमवार की दोपहर चार बजे से शुरु हुआ। पं राज किशोर जी ने अतिथियों पर पुष्पवर्षा करते हुए सभी में मस्तक पर रंग ,अबीर, गुलाल लगा कर शुभकामनाएँ प्रदान कीं।देर रात तक शांति पूर्ण तरीके से होली मिलन समारोह चलता रहा। उपस्थित लोगो ने स्व्पाहार का आनंद उठाया। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाईयां देते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।