MP: बीजेपी ने की नये जिला अध्यक्षो की नियुक्ति,4 जिलो में की नियुक्ति,सूची देखिये

 बीजेपी ने की नये जिला अध्यक्षो की नियुक्ति
 | 
1

Photo by google

बीजेपी ने की नये जिला अध्यक्षो की नियुक्ति,4 जिलो में की नियुक्ति,सूची देखिये

Bhopal। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश के द्वारा जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें मध्यप्रदेश में बनाये गए 3 नए जिले और एक अन्य जिले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री और कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा चार नए जिलों के गठन के बाद अब बीजेपी ने पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

नियुक्ति पत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा यह नियुक्ति की गई है जिसमें नए जिले के रूप में मऊगंज मैहर और पांढुरना शामिल है इसके अलावा बड़वानी जिले में भी नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

बनाए गए बीजेपी के चार जिला अध्यक्षों में से मऊगंज में राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मैहर में कमलेश सुहाने पांढुर्ना में श्रीमती वैशाली महाले और बड़वानी में कमल नयन इंगले को बीजेपी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|panchayatisamvad

2