उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न,मतदाता गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया -

उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न,मतदाता गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया -
 
 | 
4

Photo by google

उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न,मतदाता गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया -

शहडोल। अभी हाल ही में 2023 विधान सभा चुनाव के बाद शहडोल जिले में एक बार फिर चुनावी माहौल देखने को मिला। पार्षद पद का चुनाव बड़ा रोचक रहा। इस दौरान एक ही नाम की ननद भाभी ने आमने-सामने चुनाव लड़ा। दरअसल शहड़ोल जिले के नगरपालिका धनपुरी में एक पार्षद की मौत के साथ ग्राम पंचायत पकरिया व जैतपुर के पैरीबहरा में  सरपंच की मौत के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने उप चुनाव कराया। इस पार्षद व सरपंच पद के उपचुनाव में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

शहड़ोल जिले की धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नं 28 की कांग्रेसी पार्षद की मृत्यु हो गई थी। इस उप चुनाव में खास बात यह रही कि धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नं 28 में एक ही नाम की रिश्ते में ननद भाभी आमने सामने रही। भाजपा से रिश्ते की ननद गीता कोल तो वही कांग्रेस से भाभी गीता कोल ने चुनावी मैदान में उतरी थी। इसी प्रकार जनपद पंचायत बुढार के पकरिया ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत पैरी बहरा में सरपंच की मौत के बाद शुक्रवार को उप चुनाव कराए गए। जिला प्रशासन ने शान्तिपूर्ण उप चुनाव कराया। इस पार्षद व सरपंच पद के उपचुनाव में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

भोपाल। नगरीय निकाय और पंचायत में उप चुनाव संपन्न हो गए। नगरीय निकायों में 69.13 और पंचायतों में 63 प्रतिशत मतदान हुआ। नगरीय निकायों में 69.86 प्रतिशत पुरुष और 68.37 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायतों में 64.46 पुरुष एवं 61.47 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

नगरीय निकायों की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को होगी। प्रदेश में 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य समेत नगरीय निकायों में 20 पार्षद पद के लिये उप निर्वाचन हुआ। 
साभार लल्लू राम।