विकास की मुख्य धारा में लाने का होगा प्रयास.. यादवेन्द्र

विकास की मुख्य धारा में लाने का होगा प्रयास.. यादवेन्द्र
 | 
1

Photo by google

जनता की समस्याओं को दूर करने के होंगे हरसंभव प्रयास-यादवेन्द्र सिंह

टीकमगढ़। गांव के विकास और जनता की समस्याओं को दूर करने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आप सभी ने अपना जो  प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसी के कारण आज आप सभी के सेवा करने का अवसर मिला है। अपनों के बीच आकर अच्छा लगा। हमारे दरवाजे सदा आपके लिए खुले हैं। यहां स्वागत द्वार बननेे के साथ ही अन्य कार्य प्राथमिकता से पूरे कराए जाएंगे।

2

आगे भी ग्रामीणों की जो मांगें होंगी, उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह विचार यहां ग्राम जशवंतनगर में विधायक यादवेन्द्र सिंह ने भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए। बताया गया है कि विधायक यादवेन्द्र सिंह के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही कटेरा में लोगों ने श्री सिंह का तुलादान किया। ग्राम पंचायत जसवंतनगर एवं पपावनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकापर्ण टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरविन्द खटीक, मानसिंह यादव, तुलाराम लोधी, नरेंद्र जैन, महेन्द्र सिंह जशवंतनगर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारिगण उपस्थित रहे। बताया गया है कि ग्राम जशवंतनगर में छीपौन से कटेरा मार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण, मानस मंच निर्माण एवं अनुसूचित जाति, जनजाति वार्ड में नाली निर्माण  कार्य का भूमि पूजन किया गया। इनमें विधायक निधि से 20 लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्यों को किया जाएगा।