सर्व स्वीकार्य,लोकप्रिय और मजबूत प्रत्याशी हैं हिमाद्री सिंह -- मनोज द्विवेदी

सर्व स्वीकार्य,लोकप्रिय और मजबूत प्रत्याशी हैं हिमाद्री सिंह   -- मनोज द्विवेदी
 | 
5

Photo by google

एक बार फिर इतिहास गढने को तैयार शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता 

अनूपपुर / 2024 आम चुनाव में शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती हिमाद्री सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हे अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके मुकाबले मे अन्य प्रत्याशियों की सक्रियता अभी तक दिखलाई नहीं पड़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराजगढ विधायक फुन्देलाल सिंह इससे पहले भी बहुजन समाजवादी पार्टी से शहडोल लोकसभा चुनाव लड़ कर हार चुके हैं। अब उनका मुकाबला  राजेन्द्र ग्राम निवासी हिमाद्री सिंह से होना है तो निश्चित रुप से फुन्देलाल के सामने अपनी विधानसभा क्षेत्र में बढत को बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी।
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व दलवीर सिंह की बेटी हैं । शहडोल संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद रहीं अपनी माता श्रीमती राजेश नन्दिनी सिंह जैसी बोलचाल मे विनम्र, सरल, सहज हिमाद्री सिंह ने 2019 का चुनाव जीतने के बाद मातृत्व संबंधित व्यक्तिगत पारिवारिक विषयों तथा दो साल कोविड की चुनौतियों के बावजूद निरंतर सक्रियता बनाए रखी। तीन साल की छोटी बेटी को घर पर छोड़ कर वे अमरकंटक से लेकर चंदिया, बडवारा और राजनगर से लेकर जयसिंहनगर तक 14-18 घंटे की सक्रियता बनाए रखी है। 

सांसद मद से कराए गये कार्यों ( चूंकि वो रुटीन कार्यों में गिना जाता है ) से इतर संसदीय क्षेत्र का ऐसा कोई विषय नहीं है , जिसमें उनके प्रयत्नों में कोई कमी रही हो। एक जनजातीय बहुल क्षेत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उपलब्धियाँ बहुत सी हैं और लोकप्रियता बढी हुई है, यही कारण है कि पार्टी ने इस युवा जनजातीय महिला चेहरे पर पुन: भरोसा जताया है। जनचर्चा है कि विजयी होने के बाद वे मोदी की टीम का हिस्सा हो सकती हैं।

भाजपा नेता शहडोल संसदीय क्षेत्र निर्वाचन संचालन समिति के पूर्व मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भाजपा ने लोकसभा के लिये अपना सबसे निर्विवाद सर्व स्वीकार्य, सर्वश्रेष्ठ सुयोग्य महिला प्रत्याशी उतारा है। श्री द्विवेदी ने कहा है कि हिमाद्री पुष्पराजगढ की निवासी हैं तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र की बेटी - बहू हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मरावी की पत्नी तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह मरावी की बहू होने के बावजूद उनका अपना  स्वतंत्र जनाधार और स्वच्छ बेहतर छवि है। 

पिछले पांच वर्षों से उन्होने संघ - भाजपा की रीतियों - नीतियों को नजदीक से समझने के साथ- साथ ह्रदय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर उनके मार्ग दर्शन में कार्य किया है।

2024 में देश मे जब समरस समर्थ विकसित भारत के निर्माण मे लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुन: अवसर प्रदान करने के लिये एकतरफा माहौल बना हो तो ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हिमाद्री सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता से मैदान मे उतर चुकी है। जनता तथा कार्यकर्ता पूरा विश्वास कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा  के कुशल मार्गदर्शन में मप्र शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, कमल प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, विधायक जयसिंह मरावी, मीना सिंह, शिवनारायण सिंह , मनीषा सिंह, शरद कोल, के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत रंग लाएगी तथा भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त होगा।

हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से आम जनता तथा कार्यकर्ताओं मे व्यापक उत्साह है जो उनकी जगह जगह संपर्क यात्राओं के दौरान देखने को मिल रहा है।