सैकड़ो युवाओं ने कराया नमो ऐप में रजिस्ट्रेशन हर युवा को विकास का एजेंडा जन जन तक पहुंचना है: राजपूत

सैकड़ो युवाओं ने कराया नमो ऐप में रजिस्ट्रेशन हर युवा को विकास का एजेंडा जन जन तक पहुंचना है:
 
 | 
2

Photo by google

सैकड़ो युवाओं ने कराया नमो ऐप में रजिस्ट्रेशन हर युवा को विकास का एजेंडा जन जन तक पहुंचना है: राजपूत

सागर : राहतगढ़ हाई सेकेंडरी स्कूल में आकाश सिंह राजपूत ने सैकड़ो युवाओं को नमो ऐप डाउनलोड करवाकर भारत संकल्प यात्रा का एम्बेसेडर बनवाया। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व में बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है हमारे प्रधानमंत्री के विकास का एजेंट जन-जन तक पहुंचना है हर युवा को नमो ऐप से जुड़कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके विकास के लिए कार्य करना है। 

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे सभी युवा साथी नमो ऐप पर विकसित भारत एम्बेसेडर मॉड्यूल में कार्य करने की 100 दिन की चुनौती स्वीकार करें। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित किया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राहतगढ़ मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अनुराग पाठक, नगर के मंडल अध्यक्ष सचिन घोषी, प्रियंक तिवारी, पार्षद राहुल टिंकू तिवारी, पार्षद प्रवीण गोस्वामी, विकास जैन, नारायण सिंह लोधी, कन्हैया पंडित, गोविंद चौबे, दीपक देवलिया, कौशल किशोर  सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।