विधायक के बेटे का निधन: दिल्ली में 17 दिनों से चल रहा था इलाज, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

दिल्ली में 17 दिनों से चल रहा था इलाज
 | 
1

Photo by google

विधायक के बेटे का निधन: दिल्ली में 17 दिनों से चल रहा था इलाज, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

मनीष मारू, आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सुसनेर विधायक के बेटे का निधन हो गया। बताया गया कि विधायक पुत्र कई दिनों से बीमार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार के छोटे बेटे महेंद्र सिंह का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे कई दिनों से बीमार थे, उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 दिनों तक वे अस्पताल में भर्ती थे, बीती रात देर रात उन्होंने तम तोड़ दिया। आज बुधवार को बड़ोद के रतनपुरा गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि महेंद्र सिंह 2018 के विधानसभा चुनाव में सुसनेर से कांग्रेस केंडिडेट थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।lalluram