सागर में गर्मी से राहत देने नगर निगम चलवा रहा वाटर फॉगिंग मशीन

सागर में गर्मी से राहत देने नगर निगम चलवा रहा वाटर फॉगिंग मशीन
 
 | 
1

Photo by google

सागर में गर्मी से राहत देने नगर निगम चलवा रहा वाटर फॉगिंग मशीन

सागर : नौतपा के बीच लगातार बढ़ते तापमान में लोगों को गर्मी से कुछ राहत देने नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों और बाजारों में वाटर फागिंग मशीन चलवाई जा रही है। मशीन से निकलने वाली पानी की फुहारों से लोग कुछ राहत महसूस करते नजर आ रहे हैं।

भीषण गर्मी को देखते निगम द्वारा सागरवासियों के लिए गर्मी से निजात दिलाने के लिए महानगरों की तर्ज पर मोबाइल फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि सागर में 44 डिग्री के आसपास एवं आने वाले दिनों में इसके भी ज्यादा तापमान होने की संभावना है। नगर निगम के द्वारा दो फॉगिंग मशीनों का क्रय किया गया। अब इनका उपयोग सागर के बड़े चौराहों एवं व्यस्ततम एरिया में किया जाएगा। जहां शहर वासियों एवं चौराहों पर खड़े होने वाले वाहन चालकों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फागिंग मशीन के द्वारा कृत्रिम पानी की वर्षा फुहारे के रूप में की जाएगी।

फागिंग मशीन से छोड़ी जा रही फुहारों से लोग फौरी तौर पर खुश दिखे, लेकिन लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी द्वारा विकास के नाम पर जो हजारों हरे भरे पेड़ काटे गए हैं उससे शहर के तापमान में इतनी वृद्धि हो रही है। पेड़ कट जाने से सड़कों पर कहीं भी छाया उपलब्ध नहीं हो पाती।jsr