सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट
Photo by google
सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गुरुवार शुक्रवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया। वही छिंदवाड़ा को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।आज भोपाल, जबलपुर समेत 28 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलेगी। रात के साथ दिन भी ठंडे रहेंगे। पहाड़ों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सर्द हवा चलना इसकी वजह है। इंदौर और उज्जैन में थोड़ी राहत रहेगी।एमपी मौसम विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो तो कोल्ड डे होता है। जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4°C कम हो, तो तीव्र शीतल दिन होता है । जब रात का तापमान 10°C से कम हो और सामान्य से 5°C कम हो जाए, तो कोल्ड वेव चलती है। इन जिलों प्रदेश के अलग अलग जिलों में ये स्थिति बनी हुई है।दिसंबर अंत से जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना
आज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवनी, नर्मदापुरम में सर्द हवा चलेगी। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, सीधी में कोल्ड-डे और सर्द हवाएं दोनों का असर रहेगा। मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर में कोल्ड डे यानी ठंडा दिन रहेगा।
सीनियर मैसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से वहां का तापमान काफी कम हो गया है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। तापमान काफी नीचे गिरने से फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका है।jsr