MP के नये CM ने कैबिनेट बैठक मे लिया बड़ा फैसला प्रोत्साहन राशि के साथ ही मिलेंगा अब महिलाओ को अनाज, देखे योजना की पूरी डिटेल

MP के नये CM ने कैबिनेट बैठक मे लिया बड़ा फैसला प्रोत्साहन राशि के साथ ही मिलेंगा अब महिलाओ को अनाज
 | 
1

Photo by google

MP के नये CM ने कैबिनेट बैठक मे लिया बड़ा फैसला प्रोत्साहन राशि के साथ ही मिलेंगा अब महिलाओ को अनाज, देखे योजना की पूरी डिटेल!

MP के नये CM ने कैबिनेट बैठक मे लिया बड़ा फैसला प्रोत्साहन राशि के साथ ही मिलेंगा अब महिलाओ को अनाज, देखे योजना की पूरी डिटेल! हम आपको बता दे की MP के नये CM डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक जबलपुर में बुधवार को आयोजित हुई। इसमें रानी दुर्गावती-अवंतिकाबाई के नाम पर हर साल संघर्ष करने वाली महिलाओं को सम्मान देने और उनके पाठ्यक्रम कॉलेजों में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में 10 रुपए प्रति किलो प्रोत्साहन राशि सरकार ने देने का निर्णय लिया है। आपको यह भी बता दे की यह पहली बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के साथ प्रारंभ हुई। इस योजना का उद्देश्य श्रीअन्न यानी मोटे अनाज के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाना और उसको उत्पादन करने वाले पिछड़े लोगों को लाभ पहुंचाना है। यह गरीब की गरीबी दूर करने की सबसे अच्छी योजना है।

रानीदुर्गावती और अवंतिकाबाई के नाम पर सम्मान

image 493

हम आपको बता दे की यह दोनों योजना लोगों के कल्याण के लिए चालू की जा रही है, इस योजना के बारे मे मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि रानी दुर्गावती और रानी अवंतिका बाई लोधी के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित करते हुए जबलपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। दोनों ही महान महिला रानियों ने इस समाज में अपने साहस और वीरता के माध्यम से विपरित परिस्थितियों में संघर्ष किया। इसलिए उनको आदर्श मानकर राज्य सरकार ने फैसला किया कि दोनों ही महिला रानी अवंतिका बाई लोधी और रानी दुर्गावती के नाम पर सम्मान हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, दोनों रानियों के जीवन पर आधारित पाठ्यक्रम को यूनिवर्सिटी और कॉलेज में शामिल किया जाएगा। उन पर अध्ययन करने के लिए विद्यार्थियों को फैलोशिप दी जाएगी।

हर महीने तेंदूपत्ता के प्रतिबोरा पर मिलेंगे चार हजार रुपए

हम आपको बता दे की मध्यप्रदेश मे आए दिन कोई न कोई योजना को शुरू किया ही जा रहा है, जिसमे से एक योजना है जिसमे आदिवासी भाइयों को सबसे ज्यादा लाभ होंगा, भाजपा के संकल्प-2023 में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासी भाईयों के लिए प्रतिमानक बोरा चार हजार करने का संकल्प लिया था। विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने आज उसके तीन हजार से चार हजार रुपए प्रतिबोरा करने के निर्णय पर मुहर लगा दी है। इस निर्णय से सरकार को लगभग 165 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

image 496

साढ़े चार हजार करोड़ की बनेगी सड़के

नये मुख्य मंत्री ने राज्य के सुधार के लिए सबसे अहम फैसला यह भी लिया है की राज्य मे यातायात मे सुधार के लिए सड़क निर्माण होंगा, कैबिनेट में प्रदेश में सड़कों का नेटवर्क बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है। इसके लिए साढ़े चार हजार करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी गई। यह सड़कें केंद्र सरकार के सहयोग से बनाई जाएगी। अभी प्रदेश में पांच लाख 11 हजार किमी सड़कों का जाल है।

32 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी

image 494

हम आपको बता दे की मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक के बाद ही उन्होंने किसानों के लिए भी बहुत ही अहम फैसला लिया है, जिसमे की वे मध्य प्रदेश के किसानों को 32 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सिंचाई का रकबा 45 हजार हेक्टेयर से 63 लाख हेक्टेयर ले जाने का है। इसको ध्यान में रखते हुए भी सिचांई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ग्वालियर मेले में वाहनों में रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत छूट देने के निर्णय पर भी मुहर लगाई गई।

409 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

सबसे और अहम योजना की बात करे तो आपको बता दे की मध्यप्रदेश के नये मुख्य मंत्री ने कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में संभाग की समीक्षा बैठक की। भंवरताल पार्क में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही एक सभा को संबोधित किया। वहीं, सीएम ने 409 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और भूमिपूजन किया।betulsamachar