गुर्जर के मनोनयन पर सरपंचों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की
Jan 12, 2025, 20:06 IST
| 
Photo by google
गुर्जर के मनोनयन पर सरपंचों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की
उज्जैन। मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह बुंदेला जी के मार्गदर्शन, मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश महासचिव बद्रीदास बैरागी के अनुशंसा पर बन्ने सिंह गुर्जर को प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर ने उज्जैन संभाग का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सरपंचों के हितों को ध्यान रखते हुए निष्पक्ष भाव से कार्य करेंगे।
श्री गुर्जर जी को संभागीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर रायसेन जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह चौहान के साथ परिषद के पदाधिकारियों ने बधाई दिया है। वही प्रदेश के सरपंचों और इष्ट मित्रों द्वारा बधाई प्रेषित की जा रही है।jsr