Umariya : एक साथ दो बाघों की मौत के बाद मचा हड़कंप, आपसी संघर्ष बताई गई यह वजह

एक साथ दो बाघों की मौत के बाद मचा हड़कंप, आपसी संघर्ष बताई गई यह वजह
 | 
1

Photo by google

Umariya : एक साथ दो बाघों की मौत के बाद मचा हड़कंप, आपसी संघर्ष बताई गई यह वजह

मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट के लिए जाना जाता है यहां एक बार फिर से दो बाघों की एक साथ मौत की वजह से अफरा तफरी का माहौल साफ तौर पर देखा गया है तो वहीं प्रबंधन की नींद उड़ गई है। उमरिया जिले मे बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ प्रेमियों के लिए आज एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। जहा बीते सोमवार को टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन जांच में जुटा हुआ है।

वही मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के सेहरा बीट में क्षत-विक्षत अवस्था में बाघ के नन्हे शावक का शव मिला है। जिसकी जानकारी लगते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है और वह जांच में जुट गए है। वही प्रबंधन ने शावक की मौत आपसी संघर्ष में होना बताया है। जहा प्रबंधन ने सोमवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया है।

साथ ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार को ही दूसरे शावक का भी शव खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास मिलने की जानकारी प्रबंधन को लग गई थी। जिसके बाद शावक और उसकी मां (बाघिन) की पहचान के लिए अब प्रबंधन जुटा हुआ है। जहा इस शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा और उसके बाद शावक का भी अंतिम संस्कार किया जावेगा।

जहा अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि 2 शावकों के शव मिले हैं। वही अब आपसी संघर्ष में शावकों की मौत हुई है। साथ ही दोनों शावकों की उम्र एक वर्ष से कम है, जांच की जा रही है।newse7live