रायगढ़ से निकले देश के जाने-माने इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ डी.एस.बल का निधन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया रायगढ़ छत्तीसगढ़ 7 मई 2021 देश के जाने-माने इंजिनियरिंग के प्रोफेसर डॉ डी. एस.बल का बीति रात दुःखद निधन हो गया है। वे लगभग 74 वर्ष के थे। वे रायपुर में रहते थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। वे कोरोना संक्रमित थे। वे The post रायगढ़ से निकले देश के जाने-माने इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ डी.एस.बल का निधन first appeared on saharasamachar.com.
 | 
रायगढ़ से निकले देश के जाने-माने इंजीनियरिंग  के प्रोफेसर डॉ डी.एस.बल का निधन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

रायगढ़ छत्तीसगढ़ 7 मई 2021

देश के जाने-माने इंजिनियरिंग के प्रोफेसर डॉ डी. एस.बल का बीति रात दुःखद निधन हो गया है। वे लगभग 74 वर्ष के थे। वे रायपुर में रहते थे।

उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। वे कोरोना संक्रमित थे। वे छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा के संचालक रहे।

रायगढ़ के समीप छोटे से गांव झलमला से निकल कर नटवर स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करके दर्शन सिंह बल के इंजिनियरिंग शिक्षा में जो योगदान दिया उसे कभी भूलाया नहीं जा सकेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में डॉ दर्शन सिंह बल को असंख्य छात्रों का प्रेरणा स्रोत बताया है। दर्शन सिंह बल एक योजना कार थे तथा इंजिनियरिंग कालेजों के निर्माण से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तक आपको विशेषज्ञता हासिल थी। वो अपने विद्यार्थियों के लिए उच्च कोटि के मार्ग दर्शक और पिता तुल्य थे।

रायगढ़ के आई टी और बटमूल कालेज की स्थापना में आपका योगदान भूलाया नहीं जा सकता। आप ताउम्र अनेक महाविद्यालय से जुडे रहे। डा दर्शन सिंह बल का निधन न केवल रायगढ़ के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।

The post रायगढ़ से निकले देश के जाने-माने इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ डी.एस.बल का निधन first appeared on saharasamachar.com.