सरकारी आवास खाली करने के बाद बोले राहुल गांधी- सच्चाई बोलने की कीमत चुकाई , VIDEO चाबी अधिकारियों को सौंप दी है.

Photo by google
सरकारी आवास खाली करने के बाद बोले राहुल गांधी- सच्चाई बोलने की कीमत चुकाई , VIDEO चाबी अधिकारियों को सौंप दी है.
नई दिल्ली: ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं।दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बयान दिया है।
#WATCH | Delhi: Congress leader Rahul Gandhi hands over his official bungalow, at Tughlak Lane, in the presence of Former Congress president Sonia Gandhi & party General Secretary Priyanka Gandhi Vadra and KC Venugopal. pic.twitter.com/FAPifisfPU
— ANI (@ANI) April 22, 2023
सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी है।
बता दें कि सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में बीते दिनों राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दी थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।
#WATCH उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे: राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/aNJokjyAXk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2023
#WATCH | "People of Hindustan gave me this house for 19 years, I want to thank them. It's the price for speaking the truth. I am ready to pay any price for speaking the truth...," says Congress leader Rahul Gandhi as he finally vacates his official residence after… pic.twitter.com/hYsVjmetYw
— ANI (@ANI) April 22, 2023