फिर प्रशासनिक बदलाव, राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के थोकबंद तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

 | 
1

Photo by google

राजस्थान कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आदेश में इन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बहू प्रतिभा डोटासरा को सीकर से चूरू भेजा गया है, उन्हें चूरू में लोक सेवाएं सहायक निदेशक के पद पर भेजा गया है।

RAS Officer Transfer 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले राजस्थान में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलों का दौर लगातार जारी है। गुरूवार रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गुरुवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 16 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।इससे पहले पिछले हफ्ते 100 आरएएस अधिकारियों के तबादलों किए गए थे।

राजस्थान में 16 RAS अधिकारियों के तबादले

  • हरफूल सिंह यादव- अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, पाली
  • गौरव बजाड- अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बांसवाडा।
  • रामरतन सौंकरिया- एडीएम, झूंझूनूं।
  • नरेन्द्र कुमार थोरी- शासन उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।
  • ओम प्रकाश विश्नोई- अतिरिक्त आयुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास,चित्तौडगढ़।
  • राकेश कुमार प्रथम- एडीएम, चित्तौडगढ।
  • राधेश्याम डेलू- जिला आबकारी अधिकारी, अजमेर।
  • रणजीत सिंह- एडीएम, सीकर।
  • महावीर सिंह द्वितीय- उपमहानिरीक्षक, पंजीयन मुद्रांक,अजमेर।
  • गोवर्धन लाल शर्मा- उपायुक्त, नगर निगम ग्रेटर, जयपुर।
  • रविन्द्र कुमार- सीईओ, जिला परिषद, नागौर।
  • निशा सहारण- उपखंड अधिकारी, अराई, अजमेर।
  • प्रतिभा डोटासरा- सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, चूरू।
  • रोहित चौहान- उपखंड अधिकारी, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा।
  • बंशीधर योगी- उपखंड अधिकारी, करेडा, भीलवाड़ा।
  • संजय कुमार-उपखंड अधिकारी, रावतसर।Mp breaking
  • 1
  • 2