AAP आंदोलन की कोख से जन्मी, किसी से डरने वाली नहीं ;संजय

AAP आंदोलन की कोख से जन्मी, किसी से डरने वाली नहीं
 | 
7

Photo by google

AAP आंदोलन की कोख से जन्मी, किसी से डरने वाली नहीं ;संजय

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह छह महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें शराब नीति मामले में जमानत दी थी। लीगल कार्रवाई के कारण कल रिहाई नहीं हो पाई थी। उनकी पत्नी सुनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए आज (बुधवार) राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। अदालत ने दो लाख रुपये के जमानती बॉन्ड और इतने ही राशि की सिक्योरिटी पर जमानत दी है। आप नेता की पत्नी ने दो लाख रुपये का बॉन्ड भरा है।

आप नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि यह आम आदमी पार्टी है। यह आंदोलन की कोख से जन्मी है। यह किसी से डरने वाली नहीं है। संजय ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया। क्यों उनका गुनाह क्या है। उनका गुनाह यह है कि वे दिल्ली के दो करोड़ जनता को बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं। बुजुर्गों को तीर्थ भेजना चाहते हैं। फ्री पानी देना चाहते हैं।' संजय सिंह की रिहाई के बाद आप नेता आतिशी ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। पिछले दो साल से इस फर्जी शराब घोटाले की जांच चल रही है। ईडी और सीबीआई ने हजारों अधिकारी लगा लिए। रेड कर ली लेकिन पार्टी के किसी नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिला।vikashpath