मकर संक्रांति पर बनेगा महायोग, सूर्य की तरह चमकेगी 6 राशियों की किस्मत

मकर संक्रांति पर बनेगा महायोग, सूर्य की तरह चमकेगी 6 राशियों की किस्मत
 | 
1

Photo by google

मकर संक्रांति पर बनेगा महायोग, सूर्य की तरह चमकेगी 6 राशियों की किस्मत

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को दो बजकर 32 मिनट पर होगा। सूरज को सबसे प्रमुख ग्रह माना जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करना शुभ फल देता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बुध और मंगल धनु राशि में रहेंगे। इन ग्रहों का संयोग राजनीति और लेखन के क्षेत्र से जुड़े साधकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति किन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मकर और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

कुंभ और मीन राशि के लिए विशेष : मकर संक्रांति का दिन कुंभ और मीन राशिवालों के लिए खास रहेगा। शनिदेव की पूजा करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दिन काले तिल का दान करें। मकर संक्रांति सोमवार को होने से महादेव को जल चढ़ाकर प्रसन्न किया जा सकता है।

मेष और सिंह राशिवालों को मिलेगा सम्मान
मेष और सिंह राशिवालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।vikashpath