अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन का विशाल सम्मेलन सम्पन्न -

प्रधान संगठन का विशाल सम्मेलन -
 
 | 
1

Photo by google

अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन का विशाल सम्मेलन सम्पन्न -

अखिल भारतीय पंचायत परिषद जनपद संभल के तत्वाधान में प्रधान संगठन का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ।

संभाल। अखिल भारतीय पंचायत परिषद का सोमवार दिनांक 04-12-2023 को जनपद संभल के तत्वाधान में प्रधान संगठन का विशाल सम्मेलन नगर के BR होटल बबराला रोड बहजोई के मैदान में आयोजित हुआ।
 
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जादौन जी रहे, सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

1

कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खडगबंशी,प्रदेश सचिव कुॅवर नकुल प्रताप सिंह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद कृष्ण कुमार बिटट्न, मंडल अध्यक्ष बरेली रंधावा यादव ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने कुॅवर नकुल प्रताप सिंह एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अशोक जादौन प्रधानों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रधानों के साथ डिप्टी कलेक्टर जिला संभल को सौंपा ।

4

 कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय पाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष ने की तथा संचालन डॉक्टर राजीव कुमार एवं आचार्य हरिनंदन सिंह ने किया ।

कार्यक्रम में जिला महासचिव इसरार सैफी,मण्डल महासचिव होराम सिंह राणा,मण्डल उपाध्यक्ष इफ्तेखार अंसारी,जिला उपाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, रामप्रसाद,ब्लाक अध्यक्ष बहजोई गिरिराज किशोर राणा, पंवासा रामसेवक यादव, गुन्नौर उमेश यादव,रजपुरा आराम सिंह यादव सहित गजेंद्र राणा,मनपाल सिंह, सूरज राणा,धनुषपाल,प्रमोद यादव, गम्भीर सिंह,शाने अली, शाकिर,ओमकार आदि रहे ।
साभार संभल टाइम्स