रवीन्द्र नाथ तिवारी, झारखंड राज्य पंचायत परिषद के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए ……

रवीन्द्र नाथ तिवारी, झारखंड राज्य पंचायत परिषद के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए ……
 
 | 
1

Photo by google

रवीन्द्र नाथ तिवारी, झारखंड राज्य पंचायत परिषद के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए ……

रांची। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल टाउन हाल लातेहार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के राज्य स्तरीय खुले सम्मेलन में झारखंड राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष एवं 10 कार्य समिति सदस्यों का चुनाव अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मुख्य महामंत्री एवं अखिल भारतीय निर्वाचन अधिकारी श्री शीतला शंकर विजय मिश्र जी की उपस्थिति में दिनांक- 3 मार्च 2024 को 12.30 बजे सम्पन्न हुआ है।

2

जिसमें झारखंड राज्य पाँच पंचायत परिषद के संयोजक डाक्टर अजय कुमार ओझा ने श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी सदस्य राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद, भारत सरकार के नाम का प्रस्ताव झारखंड राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जिसका समर्थन श्री मती पूनम देवी, अध्यक्ष ज़िला परिषद लाते हार, श्री मती अनिता सिंह , उपाध्यक्ष ज़िला परिषद लाते हार श्रीमती प्रतिमा सिंह प्रखंड प्रमुख मनिका, पूर्व मिस एशिया रिंकू भगत, अधिवक्ता राँची हाईकोर्ट एवं सदस्य झारखंड बार कौंसिल, श्री मती पूजा रत्नाकर, ज़िला धनबाद, प्रिया कुमारी, प्रखंड प्रमुख इतख़ोरी,श्री अमित चौबे अध्यक्ष,मुखिया संघ झारखंड, श्रीमती गीता देवी मुखिया सांगबार तेस्लीगंज,कुमारी अनिता यादव, मुखिया चतरा,श्री अरविंद कुमार सिंह, मुखिया एवं ज़िलाध्यक्ष मुखिया संघ चतरा ,श्री सुभाष कुमार सिंह मुखिया एवं ज़िलाध्यक्ष मुखिया संघ लातेहार आदि एवं उपस्थित जन समूह ने किया। 

3

अखिल भारतीय निर्वाचन अधिकारी श्री शीतला शंकर विजय मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि यदि अन्य कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनना चाहता हो तो अपना नाम प्रस्तावित कर सकता है लेकिन किसी अन्य व्यक्ति ने अपने नाम का प्रस्ताव नहीं किया बल्कि उपस्थित जन समूह ने सर्व सम्मति से श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी को निर्विरोध अग्रिम पाँच वर्षों के लिए झारखंड राज्य पंचायत परिषद का अध्यक्ष चुन लिया है ।

 इस अवसर पर सर्व सम्मति से 10 कार्य समिति सदस्यों  को निर्विरोध चुना गया। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मुख्य महामंत्री एवं अखिल भारतीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री शीतला शंकर विजय मिश्र ने श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी को झारखंड राज्य पंचायत परिषद का प्रथम विधिवत निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष एवं 10 कार्य समिति सदस्यों को निर्विरोध सदस्य  निर्वाचित घोषित किया। यह निर्वाचन अग्रिम पाँच वर्षों के लिए किया गया है।

4

श्री मिश्र ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी एवं नव निर्वाचित कार्य समिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि 66 वर्ष पूर्व 12 अप्रैल 1958 ग्राम डाबर, देवघर, झारखंड की देव भूमि पर आयोजित अखिल भारतीय पंचायत प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिल भारतीय पंचायत परिषद की स्थापना हुई थी और सर्व सम्मति से त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनक श्री बलवंत राय मेहता जी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था, जिसके साक्षी श्री गुलज़ारी लाल नंदा जी,श्री लाल बहादुर शास्त्री जी,श्री जयप्रकाश नारायण जी ,श्री विनोदा नंद झा जी, डाक्टर लाल सिंह त्यागी जी एवं एस के डे जी आदि थे। मुझे प्रसन्नता है कि आज वह इतिहास पलामू  प्रमंडल के जनपद लाते हार झार खंड में दुहराया गया है।

आशा है श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी जी के कुशल क्रांतिकारी नेतृत्व में झारखंड राज्य पंचायत परिषद एक नया इतिहास लिखेगा ।

जय पंचायती राज 

डॉ अजय ओझा
संयोजक - झारखंड राज्य पंचायत परिषद,राँची, झारखंड