सीधी विधायक का ऐलान हम लड़ेंगे भाजपा के खिलाफ चुनाव, इस पर अब चिन्हित शामिल होने वाले भाजपा के नेता

सीधी विधायक का ऐलान हम लड़ेंगे भाजपा के खिलाफ चुनाव
 | 
2

Photo by google

भाजपा अध्यक्ष ने दी चेतावनी, पार्टी के खिलाफ जाने वाले नेताओं पर होगी कार्यवाही

भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दे दी है कि पार्टी से बगावत होने वाले नेताओं पर कार्यवाही की जाएगी। इसमें कोई भी छोटे या बड़े नेता हो सभी पर कार्यवाही की मुहिम शुरू होगी। ऐसे में अब जो नेता भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के कार्यक्रम में शामिल होते आ रहे हैं वह अब शामिल होते हैं या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन अध्यक्ष की यह चेतावनी कही न कहीं शामिल होने वाले भाजपा नेताओं पर दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।

मालुम हो कि सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला मंगलवार की रात बम्हनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐलान कर दिया कि हम चुनाव लड़ेंगे। भाजपा हमे टिकट नहीं दी लेकिन जनता का स्नेह हमारे प्रति है जिस वजह से हम चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होने यह स्पष्ट नहीं किया कि निर्दलीय लड़ेंगे या किसी पार्टी से लड़ेंगे लेकिन उनका यह साफ कहना रहा कि हम भाजपा के खिलाफ चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे।

भाजपा से नाराज होकर विधायक केदारनाथ शुक्ला पखवाड़े भर से न्याय यात्रा निकालना शुरू किए थे। जैसे सांसद रीती पाठक को सीधी विधानसभा से भाजपा ने टिकट दिया उसके बाद विधायक केदारनाथ शुक्ला की न्याय यात्रा शुरू हो गई। गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से उनका न्याय यात्रा अनवरत चल रहा है।

न्याय की लड़ाई के लिए वे यात्रा निकाल रहे हैं, गांव-गांव घूम रहे हैं। इसी दौरान उनका यह बयान भी आ गया है कि अब हम चुनाव भी लड़ेंगे। उनका यह भी कहना रहा कि हमने सीधी विधानसभा में काम किए हैं। कई गांव में हमारा समर्थन हर वर्ग, हर जाति से मिल रहा है। जिस वजह से हम अब चुनाव लडऩे के लिए तैयार हो गए हैं।

ऐसे में उनके साथ भाजपा से ही कुछ मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी शामिल होते नजर आ रहे थे अब वह ऐलान कर दिए कि हम चुनाव लड़ेंगे, पार्टी से अलग हो गए ऐसे में उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी यदि जाते हैं तो उन पर कार्यवाही क्या होती है इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि पार्टी के खिलाफ जाने वाले नेताओं पर हम कार्यवाही करेंगे। ऐसे में देखना है कि अब आगामी कार्यक्रम में केदारनाथ शुक्ला के साथ यदि भाजपा के नेता जाते हैं तो उन पर क्या कार्यवाही होती है।

भाजपा से इस्तीफा नहीं दिए फिर भी बागी बने हैं विधायक

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद चुनाव लडऩे का ऐलान भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला को करना चाहिए लेकिन अभी तक वे इस्तीफा भी देना उचित नहीं समझे न ही पार्टी के हाईकमान द्वारा उनके बागी होने के बाद नोटिस के माध्यम से कार्यवाही भी नहीं करना उचित समझ रही है। वह अब तय कर चुके हैं कि हम सीधी से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडूंगा। इसके बाद भी अभी हाईकमान द्वारा विधायक के खिलाफ नोटिस नहीं जारी की गई है। यह भी बड़ी बात मानी जा सकती है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा उन्हे नोटिस न देना कही न कहीं सवाल के घेरे में माना जा सकता है। वहीं वह लगातार भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक के खिलाफ न्याय यात्रा तो कर ही रहे थे अब ऐलान कर चुके हैं कि अब चुनाव भी लड़ेंगे। ऐसे में अब उम्मीद मानी जा सकती है कि भाजपा द्वारा उन्हे नोटिस जारी की जा सकती है या फिर वे खुद पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

भाजपा सैद्धांतिक पार्टी है नियम विरूद्ध नेताओं पर होगी कार्यवाही : देवकुमार

भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सैद्धांतिक पार्टी है, यहां जो भी दल में हैं वह पार्टी के लिए काम करेंंगे पार्टी के खिलाफ जाने वाले जो भी नेता होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही होगी चाहे वह छोटे नेता हो या बड़े नेता। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक हमे जानकारी मिली है कि तीन मंडल अध्यक्ष उनके साथ रहे लेकिन कुछ दिन बाद अब नगर मंडल सीधी अध्यक्ष बराबर साथ में बने हैं।

इस मामले में और कौन नेता चिन्हित हैं इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। भाजपा से अलग होकर चुनाव लडऩे का ऐलान करने के बाद जो भी नेता उनके कार्यक्रम में जाएंगे उन पर हम निश्चित रूप से कार्यवाही करेंगे। चूंकि सीधी विधायक के कार्यक्रम में जाने वाले नेता यह मान ले कि या तो उनके साथ रहेंगे या फिर भाजपा में रहे। इसके बाद भी यदि जो उनके साथ रहेंगे उन पर कार्यवाही होगी।

विधायक के खास चहेते धर्मेन्द्र परिहार की बनी हैं विधायक से दूरियां

यह बड़ी बात मानी जाती है कि सीधी विधायक के खास नजदीकी माने जाने वाले जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार की दूरियां बराबर बनी हुई है। वह विधायक के कार्यक्रमों में नहीं जा रहे हैं। अब इसमें कही न कहीं विधायक की सहमति हो या वह खुद अलग आपको विधायक से मान रहे हैं यह तो वही लोग जानेंगे लेकिन विधायक के करीबी धर्मेन्द्र का विधायक के साथ न जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

साथ ही धर्मेन्द्र परिहार के करीबी नेताओं का भी विधायक के कार्यक्रमों में न जाना यह माना जा सकता है कि अब वह दूरियां बना चुकेे हैं। इस मामले में हमने जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार से बात करनी चाही तो उन्होने कहा कि अभी मैं बाहर हूं व्यस्त हूं मिलकर ही बयान दे सकते हैं। वहीं अन्य नेताओं जो उनके साथ शामिल रहे हैँ वह भी अब बयान देने से कतराते नजर आ रहे हैं।

विरोध का नहीं होगा कोई असर, जनता सब जानती है : प्रमोद

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि सीधी विधायक कितना भी विरोध करें जनता सब जानती है। उसका कोई असर होने वाला नहीं है कारण यह कि सीधी से सांसद को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया, जनता का उनके साथ पूरा लगाव है। भाजपा विकास चाहती है उन्हे तीन बार विधायक बनाया लेकिन उनके द्वारा विरोध का यह तरीका कदापि उचित नहीं होता है।

दूसरों को भी मौका दिया जाना चाहिए लेकिन वह जिस तरह न्याय यात्रा कर रहे है उसमें भी जनता नदारद रहती है। अब वे ऐलान कर रहे हैं कि हम चुनाव लड़ेंगे इसके बाद जनता की कमी उन्हे खलेगी। उन्होने कहा कि भाजपा में रहकर उन्हे काम करने की जरूरत थी। लेकिन वे पद की लालसा में इतना बौखला गए हैं कि लोगों को कब क्या बयान दे सकते हैं कह पाना मुश्किल है।newse7live