मुर्गी की यह नस्ल चमकाएगी किसानो की तक़दीर, कम खर्च में देगी अधिक मुनाफा, जाने इसकी खासियत और कीमत

Photo by google
मुर्गी की यह नस्ल चमकाएगी किसानो की तक़दीर, कम खर्च में देगी अधिक मुनाफा, जाने इसकी खासियत और कीमत
Poultry Farming: मुर्गी की यह नस्ल चमकाएगी किसानो की तक़दीर, कम खर्च में देगी अधिक मुनाफा, जाने इसकी खासियत और कीमत, देश में इन दिनों किसान अब अधिक फायदे के लिए खेती के साथ पशुपालन भी करते है , लेकिन अब कम समय ने अधिक मुनाफ़े के लिए लोग बड़े स्तर पर मुर्गी पालन करते है, ऐसे में अगर आप भी कड़कनाथ मुर्गी का पालन करते हो तो आप भी कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हो, क्योकि ‘कड़कनाथ’ मुर्गी को दुनिया की सबसे महंगी चिकन ब्रीड माना जाता है. इसका पालन भारत के पूर्व कप्तान MS धोनी भी करते है। आइये जाने इस ब्रीड और इसकी महंगे होने के पीछे की खासियत के बारे में। …
कड़कनाथ मुर्गी पालन करते समय रखे इन बातों का ध्यान
अगर आप भी कड़कनाथ मुर्गी पालन करना चाहते गई तो इसके लिए आपको कृषि विज्ञान केंद्र या किसी पोल्ट्री फार्म से प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें। क्योकि यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।कड़कनाथ मुर्गे के स्वस्थ चूजों को ही पोल्ट्री फार्म में रखें। फार्म को जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर बनाएं, ताकि फार्म में पानी का जमाव न हो। फार्म में रोशनी और पानी और प्रकाश की उचित व्यवस्था रखें। जिससे चूजों का शारीरक विकास होने में मदद मिलती है।
जानिए आखिर क्यों इतना महंगा होता है कड़कनाथ मुर्गा
आपको जानकारी के लिए बता दे की कड़कनाथ मुर्गे की कीमत भी सामान्य मुर्गों के मुकाबले काफी अधिक होती है। क्योकि इसमें प्रोटीन की मात्रा सर्वाधिक पायी जाती है। इस मुर्गे के पंख से लेकर खून और अंडे तक का कलर काला होता है,साथ ही इसकी हड्डियां और मांस का कलर भी अलग होता है। अगर मार्केट में इसकी कीमत की बात करे तो इसका मटन 1000 रूपये से 1400 रूपये किलो बिकता है। अगर आप इसका पालन करते हो तो आप भी हो जाओगे मालामाल।
कड़कनाथ मुर्गी के दाना-पानी में कितना आएगा खर्च
कड़कनाथ मुर्गी का पालन भी आप सामान्य मुर्गी पालन की तरह ही कर सकते हैं, इसके दाना-पानी का कोई अधिक खर्चा नहीं लगता है. ये हरे चारे, बरसीम, अनाज चोकर, बाजरा आदि खाकर अच्छी ग्रोथ हासिल करते हैं. जिससे कारन चूजों का जल्दी विकास हो जाता है।
सरकार भी दे रही मुर्गी पालन के लिए ऋण
अगर आप भी मुर्गी पालन करना चाहते है लेकिन इसके लिए आपको उपयुक्त राशि नहीं तो आपको यह व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से 75 प्रतिशत तक ऋण मिल जाएगा। बाकी 25 प्रतिशत राशि आपको स्वयं लगानी होगी। इसके लिए आपको बैंक से अधिकतम 27 लाख रुपए तक लोन मिल सकता है। वहीं आप 10 हजार मुर्गियों से पोल्ट्री लेयर फार्मिंग करना चाहते हैं तो आपको 10 से 12 लाख रुपए की आवश्यकता होगी। और फिर आप इसे महीने में लाखो की कमाई कर सकते है।साभार - betul samachar