40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
 | 
1

Photo by google

40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

राजस्थान। राजस्थान में थोक में कई IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर एक आदेश की कॉपी भी जारी की है जिसमें 40 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है।

राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने सरकार ने 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। भजन सरकार का यह दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। इससे पहले 72 आईएएस के तबादले किए थे। जबकि 16 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादला सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है. सीएम भजनलाल के प्रमुख सचिव आईएएस टी. रविकांत को प्रमुख शासन सचिव नगरीय व आवासन विभाग और प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग की भी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मुख्य सचिव सुधांश पंत को मुख्य आवासीय आयुक्त नई दिल्ली और प्रशासक राजफैड जयपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने जोधपुर जेडीए आयुक्त बदल दिया है। उत्साह चौधरी को जोधपुर जेडीए का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। जयुपर जेडीए आयुक्त पद पर मंजू राजपाल को लगाया गया है। अजमेर संभागीय आयुक्त के पद पर महेश शर्मा को लगाया गया है।

2

चुनाव आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की ओर से एपीओ किए गए पुखराज सैन को सरकार ने अब नियुक्ति दे दी है। उन्हें आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग के पद पर लगाया गया है। पिछले दिनों जारी की गई तबादला सूची में आईएएस अरुण गर्ग को जिला कलेक्टर सलूम्बर के पद पर लगाया गया था उनका स्थानांतरण इस सूची में निरस्त कर दिया गया है। सलम्बूर में उनके स्थान पर मुकुल शर्मा को जिला कलेक्टर लगाया गया है। भजनलाल सरकार ने पूर्व सीएम अशोक गहलतो के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को पोस्टिंग दे दी है। अभी तक वह एपीओ चल रहे थे। कुलदीप रांका को सामाजिक न्याय एवं अधिकारित विभाग एवं पंचायतीराज और श्रेया गुहा को ACS परिवहन विभाग लगाया गया है। सुबोध अग्रवाल को इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान अध्यक्ष लगाया गया है। अखिल अरोड़ा को ACS वित्त, आबकारी एवं कराधान लगाया गया है।अपर्णा अरोड़ा को ACS राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, संदीप वर्मा को ACS PWD लगाए गए है।