सर्व कल्याण महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम

सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजन किया गया नुक्कड़ नाटक कर बता रहे आरटीओ नियम सम्पतिदास गुप्त वरिष्ट पत्रकार रीवा_हनुमना/ सड़को पर चला रहे वाहनो से अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी रहती है, जिसको देखते हुए समाज सेवी संस्थानों The post सर्व कल्याण महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम first appeared on saharasamachar.com.
 | 
सर्व कल्याण महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम

सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजन किया गया

नुक्कड़ नाटक कर बता रहे आरटीओ नियम

सम्पतिदास गुप्त वरिष्ट पत्रकार

रीवा_हनुमना/ सड़को पर चला रहे वाहनो से अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी रहती है, जिसको देखते हुए समाज सेवी संस्थानों के द्वारा नुक्कड़ नाटक स्कूलों में जागरुकता अभियान व ग्राम पंचायतों में सभा का आयोजन कर गांव गांव जाकर ग्रामीणो को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

कुछ ऐसा ही देखने को मध्य प्रदेश के रीवा जिले मे मिला जहां
सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सर्व कल्याण महिला मंडल के द्वारा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

सर्व कल्याण महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम

संगठन के द्वारा 18 जनवरी 2021 से 18 फरवरी 2021 तक के अंतर्गत जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों संकेतों और इनके नियमों का पालन कैसे करना है इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

नुक्कड़ नाटक कर सड़कों में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सर्व कल्याण महिला मंडल में यह ठाना है कि उनके द्वारा रीवा जिले के गांव स्कूल पंचायत व सड़को के चौराहे सहित बस स्टैंड एवं अन्य जगहों पर सभाओं का आयोजन कर रहे है।

सर्व कल्याण महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम

वही दूसरी ओर बीते कुछ दिनों से रीवा जिले में संगठन के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें से की रीवा बस स्टैंड, चिरहुला मंदिर, पीटीएस चौराहा, बाईपास रोड, तिराहा रिंग रोड, शिल्पी प्लाजा, सहित शासकीय हाई स्कूल खटखरी पतुलखी छत्रपाल सिंह ग्राम पंचायत जमुई ग्राम पंचायत बिछरहटा के ग्रामीण इलाकों में भी नुक्कड़ नाटक और सभाओं का आयोजन किया गया इन नुक्कड़ नाटकों में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।

संगठन के द्वारा कोविड-19 के नियमो को ध्यान रखते हुए जनता से सीधे रुबरु हो रहे है, और सभी को सड़क दुर्घटना के बारे मे अच्छे से समझा रहे है।

सर्व कल्याण महिला मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने बताया कि आए दिन यह देखते हैं कि आम लोगों को परिवहन विभाग के नियम पता ना होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं तेजी के साथ हो रही हैं जिस को कम करने के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है और रीवा जिले के गांव गांव तक नुक्कड़ नाटक, सभाओं का आयोजन कर जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमे कहा कि शराब पीकर वहन न चलाए, हेल्मेट का उपयोग करे,और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करे और समय समय पर परिवहन विभाग के दिए गए दिशानिर्देश का पालन करे हालांकि कुछ कार्यक्रम हो चुके हैं कुछ अभी आगे होंगे।

The post सर्व कल्याण महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा के स्वर्णिम नियम first appeared on saharasamachar.com.