अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर

मुम्बई, महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा अदालत में चार्जशीट दायर कर दी गई है। अर्नब गोस्वामी के खिलाफ यह चार्जशीट फर्जी टीआरपी मामले में दायर की गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 9 महीने पहले पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज The post अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर first appeared on saharasamachar.com.
 | 
अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर

मुम्बई, महाराष्ट्र

न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा अदालत में चार्जशीट दायर कर दी गई है। अर्नब गोस्वामी के खिलाफ यह चार्जशीट फर्जी टीआरपी मामले में दायर की गई है।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने 9 महीने पहले पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अर्नब गोस्वामी समेत मुंबई पुलिस ने इस चार्जशीट में 5 लोगों को आरोपी बनाया है।

दरअसल बीते साल अक्टूबर के महीने में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिए एक शिकायत दर्ज की थी। जिसमें कई न्यूज़ चैनलों पर टीआरपी रेटिंग में हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे।

बताया जाता है कि मुंबई पुलिस द्वारा इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है।

जिसमें बार्क के सीईओ पार्थो दासगुप्ता और रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी का नाम भी शामिल है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्णब गोस्वामी और एआरजी आउटलियर मीडिया के चार अन्य मालिकों सीओओ प्रिया मुखर्जी, शिवेंदु मुलेकर और शिव सुंदरम को 1800 पन्नों की चार्जशीट में आरोपी बताया गया है।

8 अक्टूबर 2020 को हुए टीआरपी स्कैम का मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह द्वारा खुलासा करते हुए कहा गया था कि रिपब्लिक टीवी, बॉक्स सिनेमा और फैक्ट मराठी पर पैसे देकर टीआरपी रेटिंग बढ़ाई थी।

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने आरोप लगाए थे कि चैनल द्वारा उनके दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए भारत के पूर्व सीईओ पार्थो दास गुप्ता को कथित तौर पर रिश्वत दी गई थी। जिसके चलते भारत के पूर्व सीईओ समेत 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

टीआरपी स्कैम के चलते रिपब्लिक टीवी की लोकप्रियता पहले के मुकाबले काफी कम हो चुकी थी।

अब माना जा रहा है कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर कर आरोप तय किए जाने के बाद रिपब्लिक टीवी को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

The post अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर first appeared on saharasamachar.com.