अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया

उमरिया मध्य प्रदेश अतिक्रमण कर अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया उमरिया 17 जनवरी 2021- प्रदेश शासन व्दारा अतिक्रमणकारियों तथा गुण्डा मावलियों के विरुध्द व्यापक अभियान चलाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज The post अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया first appeared on saharasamachar.com.
 | 
अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया

उमरिया मध्य प्रदेश

अतिक्रमण कर अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया

उमरिया 17 जनवरी 2021- प्रदेश शासन व्दारा अतिक्रमणकारियों तथा गुण्डा मावलियों के विरुध्द व्यापक अभियान चलाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार महिला सम्मान अभियान का संचालन उमरिया जिले में भी किया जा रहा है।

जिसके तहत माताओं तथा बेटियों के विरुध्द गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन तथा पुलिस व्दारा संयुक्त कार्यवाही कर जिला मुख्यालय उमरिया में अतिक्रमण कर ढावा संचालित करने वाले दो ढावा ग्राम कुशवाहा ढावा संचालक मन्नू कुशवाहा सब्जी मंडी के पास तथा सिद्धी विनायक ढावा संचालक कशिश चंदवानी पति सुनील चंदवानी लालपुर उमरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संपन्न की गई।

अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया

उल्लेखनीय है कि उक्त ढावा का संचालन क्रमशः राहुल कुशवाहा एवं पारस सोनी कर रहे थे। जिले में घटित दुष्कृत्य की घटना में भी उपरोक्त दोनो संचालक शामिल पाये गये थे जिनकी गिरफ्तारी दो दिन पूर्व हो चुकी है। इस कार्यवाही में अनुविभागीय दंडाधिकारी नीरज खरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के.के. पाण्डेय, तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस.के. गणपाले, नगर निरीक्षक कोतवाली राकेश उइके सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।

The post अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान ढाबा संचालित करने वाले के अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा ढहाया गया first appeared on saharasamachar.com.