कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था : सिंधिया

यह चुनाव राहुल नहीं भाजपा लड़ रही है : पटेल* दमोह। कांग्रेस के नेता इस उपचुनाव में सौदेबाजी की बात करके जनता को भ्रमित कर रहे है। कांग्रेस की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की इस जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था। प्रदेश में अगर सबसे बड़ा कोई सौदेबाज है तो वह कमलनाथ The post कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था : सिंधिया first appeared on saharasamachar.com.
 | 
कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था : सिंधिया

यह चुनाव राहुल नहीं भाजपा लड़ रही है : पटेल*

दमोह। कांग्रेस के नेता इस उपचुनाव में सौदेबाजी की बात करके जनता को भ्रमित कर रहे है। कांग्रेस की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की इस जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था। प्रदेश में अगर सबसे बड़ा कोई सौदेबाज है तो वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी है। 15 महीने जब प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता रही तो इन्होनें मध्यप्रदेश के तबाह और बर्बाद कर लूटने का काम किया था। और आज वही जोड़ी दमोह की जनता के बीच झूठ बोलने का काम कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को लक्ष्मण कुटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, श्री रामखेलावन पटेल, पार्टी प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस सरकार में वादों की सूची लंबी थी और भाजपा में विकास की

श्री सिंधिया ने कहा कि 15 महीने प्रदेश में जब कमलनाथ सरकार रही, तब प्रदेश के विकास को लॉकडाउन लग गया था। बल्लभ भवन में आम जनता का प्रवेश.निषेध था और कारोबारियों की लाईन लगी रहती थी। कमलनाथ जी ने किसानों के फसल बीमा की राशि लॉक कर दी थी। 7 हजार करोड़ की उस फसल बीमा की राशि का लॉक तोड़कर भाजपा सरकार ने उसे किसानों तक पहुँचाया। उन्होनें कहा कि चाहे सड़कों की बात हो या इंफ्रास्ट्रक्चर, पाईप लाइन की बात हो, भारतीय जनता पार्टी ने विकास की इबारत लिखी है। दमोह, टीकमगढ़ से झांसी तक 1200 करोड़ की 250 किमी की पाईपलाइन का काम और 255 किमी की सड़क का निर्माण केन्द्रीय सड़क निधि के द्वारा किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस और भाजपा में इतना फर्क है कि कांग्रेस सरकार में वादों की सूची लंबी थी और भाजपा सरकार में विकास की सूची लंबी है।

डबल इंजन की सरकार के साथ विकास के लिए दमोह जितायें

उन्होनें कहा कि जिन योजनाओं का कमलनाथ जी ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था, शिवराज जी ने सरकार बनते ही उन्हें पुनः शुरू किया। भाजपा सरकार में किसानों को फसलों का दाम,युवाओं को काम,गरीबों का उत्थान एवं बुजुर्गों को सम्मान मिला है।

उन्होनें कहा कि अटल जी ने बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा परियोजना का जो सपना देखा था, वह साकार हुआ है। इस योजना से 8 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। दमोह की 30 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 518 करोड़ की सीतापुर परियोजना से यह क्षेत्र लहलहायेगा। इस क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के लिए मेडिकल कॉलेज भी भाजपा ने दिया। उन्होनें कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मिलकर विकास का इतिहास लिख रहे है।

दमोह उपचुनाव में भाजपा को जिताकर हम इस इतिहास के साक्षी बनें। डबल इंजन की सरकार के साथ हमें चलना है और विकास के लिए भाई राहुल सिंह को जिताना है।

The post कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था : सिंधिया first appeared on saharasamachar.com.