किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया

नई दिल्ली किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया.. आज गणतंत्र दिवस पर टैक्टर मार्च के लिए दिल्ली पुलिस ने किसानों हेतु जो रूट तय किया था,उसे तोड़ते हुए भीड ने दोपहर के वक्त हजारों की संख्या में दिल्ली के लाल किले कि The post किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया first appeared on saharasamachar.com.
 | 
किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया

नई दिल्ली

किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया..

आज गणतंत्र दिवस पर टैक्टर मार्च के लिए दिल्ली पुलिस ने किसानों हेतु जो रूट तय किया था,उसे तोड़ते हुए भीड ने दोपहर के वक्त हजारों की संख्या में दिल्ली के लाल किले कि और कुच किया तथा बड़ी संख्या में लाल किले में दाखिल हो गए।

भीड़ में से एक शख्स लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा बांध आया, करीब 1 घंटे तक हंगामा चलता रहा किसान संगठन के नेताओं तथा सुरक्षाबलों द्वारा बल प्रयोग के बाद इन लोगों को लाल किले से हटाया जा सका।

किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया

मामले में दिल्ली पुलिस तथा उपद्रवियों में जमकर जोर आजमाइश हुई, इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए तथा उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।

पूरे मामले में भारतीय किसान संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि इस प्रकार के उपद्रव करने वाले हमारे संगठन के लोग नहीं है कुछ भेष बदलकर भीड़ में पहुंच गए हैं,यह राजनीतिक दल के लोग हैं, आंदोलन को खराब करना चाहते हैं।

खैर जो भी हो- गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर इस प्रकार की हरकत से दुनिया भर में नाम खराब कर आए तथा एक वर्ग द्वारा इसे 6 जनवरी को अमेरिका के कैपिटल हील में हुई घटना से तुलना भी की जा रही है, जो कि शर्मनाक है।

क्षेत्र में इंटरनेट सेवा को फिलहाल बंद किया गया है,इस घटना को लेकर संगठन के प्रवक्ता एवं हम भी इन्हें उपद्रवी इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हम जानते हैं ,इस देश का किसान राष्ट्रीय पर्व के दौरान इस तरह की हरकत बिल्कुल नहीं कर सकता, हम किसान के रूप में उन लोगों को जानते हैं जो पिछले दो माह से शांतिपूर्वक धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

The post किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर खालसा पंथ एवं किसान संगठन का झंडा लगाया first appeared on saharasamachar.com.