किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में,कुछ देर बाद रिहा कर दिए…

नई दिल्ली नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली में मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। कुछ देर बाद प्रियंका समेत सभी नेताओं को रिहा कर दिया The post किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में,कुछ देर बाद रिहा कर दिए… first appeared on saharasamachar.com.
 | 
किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में,कुछ देर बाद रिहा कर दिए…

नई दिल्ली

नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली में मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। कुछ देर बाद प्रियंका समेत सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।

खास बात है कि 2016 में राहुल गांधी को भी मंदिर मार्ग थाने में हिरासत में ले जाया गया था। उस समय राहुल गांधी वन रैंक वन पेंशन के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल के सुसाइड के मामले में प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लिया गया था, लेकिन शाम होते-होते राहुल को रिहा कर दिया गया था।

क्या था पूरा मामला

दिल्ली में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक पूर्व सैनिक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक पूर्व सैनिक का नाम रामकिशन ग्रेवाल था। रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे। रामकिशन वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से असहमत थे, जिसकी वजह से वह अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे।

रामकिशन ग्रेवाल ने आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद उनके शव को आरएमएल अस्पताल में रखा गया था। राहुल गांधी भी आरएमएल अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी अंदर जाने से रोका गया और बाद में उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया. राहुल गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। वहां पुलिसवालों से उनकी बहस भी हुई, बाद में राहुल को रिहा कर दिया गया।

आज कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

आज यानी 24 दिसंबर 2020 को नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान मार्च निकालने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी। प्रियंका गांधी वाड्रा को बिना इजाजत मार्च पर हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी ने आजतक से बात की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिद पर अड़ गई है। आज जो भी सरकार से सवाल करता है, उन्हें देशद्रोही बता दिया जाता है। प्रियंका बोलीं कि सरकार के दिल में किसानों के लिए कोई इज्जत नहीं है।

The post किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में,कुछ देर बाद रिहा कर दिए… first appeared on saharasamachar.com.