बड़ी खबर:21 सचिवों के वेतन से एवं 16 सरपंचो से भू-राजस्व वसूली के आदेश

रीवा- न्यायालय कलेक्टर रीवा द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता संबंधी प्रकरणो में म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत वसूली आदेश पारित किया गया था। संबंधित पंचायत सचिवो को वसूली राशि जमा किये जाने हेतु पत्र जारी किये The post बड़ी खबर:21 सचिवों के वेतन से एवं 16 सरपंचो से भू-राजस्व वसूली के आदेश first appeared on saharasamachar.com.
 | 
बड़ी खबर:21 सचिवों के वेतन से एवं 16 सरपंचो से भू-राजस्व वसूली के आदेश

रीवा- न्यायालय कलेक्टर रीवा द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता संबंधी प्रकरणो में म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत वसूली आदेश पारित किया गया था। संबंधित पंचायत सचिवो को वसूली राशि जमा किये जाने हेतु पत्र जारी किये गये थे। सूचना पत्र जारी किये जाने के उपरान्त भी सचिवो द्वारा वसूली राशि जमा न किये जाने के पश्चात म.प्र. पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत राशि वसूली की नोटिस जारी कर तामील करायी गयी। तामीली सूचना दिये जाने के उपरान्त भी सचिवो द्वारा न तो राशि जमा की गयी न ही किसी प्रकार का जवाब/वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।
अतः स्वप्निल वानखडे आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा जारी #आदेश में वसूली की राशि संबंधित के वेतन से वसूल किये जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जारी किये गये।

रमाशंकर दुवे सचिव भोलगढ वसूली राशि 31500 जनपद पंचायत रीवा, रामविकाल वर्मा सचिव ग्राम पचंायत बाबा की बरौली वसूली राशि 406775 जनपद पंचायत जवा, दिलीप साकेत सचिव ग्राम पंचायत कसियारगांव वसूली राशि 118183 जनपद पंचायत नईगढी, बाबूलाल कोल तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत घुचियारी वसूली राशि 76910, अच्छेलाल पटेल सचिव ग्राम पंचायत कैथा वसूली राशि 896118 जनपद पंचायत गंगेव, रामजी सिंह सचिव ग्राम पंचायत डाढाकला वसूली राशि 281479, रामजी पटेल ग्राम पंचायत बडागांव वसूली राशि 106722, रामप्रसाद भुजवा सचिव ग्राम पंचायत झोटिया वसूली राशि 365917, सीताराम मुरई सचिव ग्राम पंचायत कैथीपचकठा वसूली राशि 33544, लालता कोल सचिव ग्राम पंचायत तुर्कागोंदर वसूली राशि 213485, रामप्रसाद तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पनासी वसूली राशि 231267, अशोक कुमार तिवारी सचिव ग्राम पंचायत लखवार वसूली राशि 22784, राजेश मिश्रा सचिव ग्राम पंचायत सोहर्वा वसूली राशि 25000, अशोक पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत रेही वसूली राशि 343436, गोमती प्रसाद पाल सचिव ग्राम पंचायत रिसदा वसूली राशि 135061, रामप्रसाद तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कोरांव वसूली राशि 1264665, मोतीलाल कोल सचिव ग्राम पंचायत फरहदी वसूली राशि 71036, छेदीलाल रावत तत्कालीन सचिव मझगंवा वसूली राशि 500841, प्रकाश मिश्रा तत्कालीन सचिव परसिया वसूली राशि 182765 एवं महेश त्रिपाठी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुठिला वसूली राशि 6860022 जनपद पंचायत त्योथर।।

श्री त्रिपाठी एवं श्री मिश्रा तत्कालीन सचिव सेवा निवृत्त पीसीओ द्वारा उक्त वसूली की राशि जमा नही की जाती है तो इनकी पेंशन बंद कराये जाने एवं भू-राजस्व की बकाया की भांति वसूली किये जाने हेतु कार्यवाही हेतु लेख किया गया है। जिसमें प्रथम किस्त में कुल राशि का न्यूनतम 50 प्रतिशत एक मुस्त डी.डी. के माध्यम से शेष राशि सचिव के मासिक वेतन का 50 प्रतिशत कटौती कर वसूल की जावे एवम वसूली पूर्ण होने तक वित्तीय अधिकार नही प्रदान किये जाएंगे।

उपरोक्तानुसार म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत सरपंचो को वसूली आदेश पारित किया गया था। सूचना पत्रो के तामीली के पश्चात भी तत्कालीन सरपंचो द्वारा राशि जमा न किये जाने की स्थिति में नृपेन्द्र सिंह तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बाबा की बरौली बसूली राशि 406775, दुर्गा प्रसाद तिवारी तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बराह वसूली राशि 219800, राजनारायण कोल तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत कटांगी वसूली राशि 35000, गायात्री देवी तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बरेती खुर्द वसूली राशि 96000, रामसिरोमणि तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बेलगंवा वसूली राशि 71000, जनपद पंचायत जवा, संत कुमार पटेल (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत कैथा वसूली राशि 896118, दुर्गा प्रसाद कोटवार तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत देवरा वसूली राशि 280033 जनपद पंचायत गंगेव, पुष्पा पाण्डेय (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत डिघवार 393 वसूली राशि 155875, सलिल तिवारी (बर्खास्त ग्राम रोजगार सहायक) ग्राम पंचायत डिघवार 393 वसूली राशि 155875 जनपद पंचायत मउगंज, सियावती साकेत (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत कोरांव वसूली राशि 1532790, कलावती तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत गोंदखुर्द वसूली राशि 102500, देवकली तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत फरहदी वसूली राशि 86037, कमलेश्वर सिंह तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत फरहदी वसूली राशि 50000, बिटोल (बर्खास्त प्रधान) ग्राम पंचायत टंगहा वसूली राशि 440650, मोतीलाल तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत चैखण्डा वसूली राशि 139045, पन्नालाल तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत चैखण्डा वसूली राशि 640469, श्रीमती कोइली तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत मझगंवा वसूली राशि 500841 जनपद पंचायत त्योथर के राशि की वसूली भू-राजस्व की वकाया की भांति वसूल किये जाने हेतु संबंधित तहसीलदार को पत्र जारी किया गया है एवं खण्ड पंचायत अधिकारी वसूली की राशि की प्रगति की जानकारी संबंधित से प्राप्त कर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह को जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

हरीश शर्मा तत्कालीन उपयंत्री जनपद पंचायत नईगढी के रूपये 118182 वसूल किये जाने के निर्देश दिये गये थे श्री शर्मा द्वारा उक्त राशि जमा नही की गयी न ही किसी प्रकार का जबाव या वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। श्री शर्मा मासिक वेतन का 40 प्रतिशत राशि कटौती कर राशि जमा कराने एवं पदीय दायित्वो के निर्वहन में लापरवाही बर्तने के कारण वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोंक लगायी गयी।

The post बड़ी खबर:21 सचिवों के वेतन से एवं 16 सरपंचो से भू-राजस्व वसूली के आदेश first appeared on saharasamachar.com.