भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप है: राहुल गांधी

राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जताई है उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप है वह हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना है। राहुल गांधी ने भगवान श्रीराम को प्रेम, करुणा और न्याय The post भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप है: राहुल गांधी first appeared on saharasamachar.com.
 | 
भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप है: राहुल गांधी

राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जताई है उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप है वह हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना है।

राहुल गांधी ने भगवान श्रीराम को प्रेम, करुणा और न्याय कहा है उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि “राम प्रेम है” वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। “राम करुणा है” वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। “राम न्याय हैं” वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

मंगलवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पर अपने भाव व्यक्त कि थी।

आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया उन्होंने कहा कि राम सबके हैं राम सब में हैं।

The post भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप है: राहुल गांधी first appeared on saharasamachar.com.