भाजपा के हाथ से फिसलता उत्तर प्रदेश..

संपादकीय…उदित नारायण मुख्य मंत्री की कार्य प्रणाली, अफसरों की मनमानी एवं जनता जाति और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच संपन्न उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के नतीजो ने बताया कि उत्तर प्रदेश भा ज पा के हाथ से धीरे धीरे फिसल रहा है, पूर्व हुयी ब्राह्मणों की हत्याएं उनके साथ पोलिस की बदसलूकी दबंगो The post भाजपा के हाथ से फिसलता उत्तर प्रदेश.. first appeared on saharasamachar.com.
 | 
भाजपा के हाथ से फिसलता उत्तर प्रदेश..

संपादकीय…उदित नारायण

मुख्य मंत्री की कार्य प्रणाली, अफसरों की मनमानी एवं जनता जाति और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच संपन्न उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के नतीजो ने बताया कि उत्तर प्रदेश भा ज पा के हाथ से धीरे धीरे फिसल रहा है, पूर्व हुयी ब्राह्मणों की हत्याएं उनके साथ पोलिस की बदसलूकी दबंगो द्वारा अत्याचार दलितो की सुरक्षा और पिछडी जातियो के साथ कुछ विशेष वर्ग के लोगो के लिए एकतरफा व्यवहार जैसा राज्य सभा संसद संजय सिंह ने बिगत वर्ष सदन मे कहा था उन लोगो की नाराजगी पंचायत चुनाव में एक वानगी भर है।

हालाँकि मुख्य मंत्री जन कल्याण मे तत्पर रहते हुए कार्यो की समीक्षा करते रहते हैं नई योजनाओ का लोकार्पण भी करते हैं लेकिन अफसरों की मनमानी जन प्रतिनिधियों की उदासीनता जनता तक योजनाओ को सुचारु रूप देने मे असमर्थ रही है.. कोरोना मे मुख्य मंत्री की बातों वादो की पोल खुल रही है चर्मराती स्वास्थ्य ब्यवस्था प्रदेश की स्थिति की बयां कर रही है मुख्य मंत्री की घोषणाओं के बीच इलाज के दौड़ते भागते परिजन ऑक्सीजन दवाओं की किल्लत के बीच हॉस्पिटल के चक्कर काटते परिजन मनमानी पैसा वसूलते हॉस्पिटल मानो आपदा को अवसर मे बदलने मे लगे है मुख्य मंत्री की बातों का मानो कोई असर ही ना हो मानो वो सोच रहे हो मेरा क्या होगा सेटिंग तगड़ी है मनमानी तो करूँगा ही इन सब के बीच त्राहि करती जनता बेरोजगारी भुखमरी के बीच अपनो के खोने का डर.

अब जनता को लगता है सारे दावे जो सरकार हमारे लिए करती है वो दिखाने के लिए हैं या कुछ विशेष कृपा पात्र लोगो के लिए है हम तो खुद के या भगवान भरोसे हैं।

शायद यही कह रहा होगा जनता का मन नही तो मुख्य मंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर भगवान की नगरी मथुरा और अयोध्या प्रधानमंत्री के लोक सभा बनारस के साथ उत्तर प्रदेश का मतदाता अपना मत बदलता क्यू..

अगर सरकार ने समय रहते ध्यान नही दिया तो 2022 का समीकरण कुछ ऐसा हो सकता है.. लेकिन अभी जरूरत है स्वास्थ्य और भूख से मरने वालो को बचाने की आंध्र सरकार की तरह कोरोना के मुफ्त जाँच और इलाज की राशन की डोर टू डोर पहुँचाने की जनता को वोट बैंक छोड़ मानव समझने की!

The post भाजपा के हाथ से फिसलता उत्तर प्रदेश.. first appeared on saharasamachar.com.