भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप:जनपद अध्यक्षा के कम्प्यूटर आपरेटर जीजा के नाम से संचालित फर्म को नियम विरुद्ध करोड़ों का भुगतान

कल्पना सिंह हनुमना जनपद की अध्यक्ष पर जयलेंद्र सिंह बन्ना ने पत्रकार वार्ता मे लगाये आरोप रीवा मे आज जहाँ मानसून आने की आहट से आसमान मे बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा,वही दूसरी ओर हनुमना जनपद पंचायत की अध्यक्षा पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये जाने से क्षेत्र की राजनीति The post भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप:जनपद अध्यक्षा के कम्प्यूटर आपरेटर जीजा के नाम से संचालित फर्म को नियम विरुद्ध करोड़ों का भुगतान first appeared on saharasamachar.com.
 | 
भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप:जनपद अध्यक्षा के कम्प्यूटर आपरेटर जीजा के नाम से संचालित फर्म को नियम विरुद्ध करोड़ों का भुगतान

कल्पना सिंह हनुमना जनपद की अध्यक्ष पर जयलेंद्र सिंह बन्ना ने पत्रकार वार्ता मे लगाये आरोप

रीवा मे आज जहाँ मानसून आने की आहट से आसमान मे बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा,वही दूसरी ओर हनुमना जनपद पंचायत की अध्यक्षा पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये जाने से क्षेत्र की राजनीति गर्मा गई है।

गौरतलब है की कल्पना सिंह हनुमना जनपद की अध्यक्ष हैं,जिनके जीजा जो कि जनपद पंचायत हनुमना कार्यालय में ही कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर हैं उनके द्वारा बगैर GST नम्बर के फर्जी फर्म बनाकर, फर्जी बिल छपवाकर,फर्जी वेंडर से भुगतान करने सहित भ्रष्टाचार के अन्य गम्भीर आरोप लगाये गये हैं।

विंध्य भगवा क्रांतिं मंच के अध्यक्ष जयलेंद्र सिंह बन्ना ने आज पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों के समक्ष हनुमना जनपद मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़े से संबंधित तमाम दस्तावेज दिखाते हुये ये आरोप लगाये।विन्ध्य भगवा क्रांति मंच के अध्यक्ष जयलेंद्र सिंह बन्ना ने क्षेत्रीय पूर्व विधायक से जनपद अध्यक्षा की सांठगांठ होने और उन्हे संरक्षण देने के आरोप भी लगाये।

उन्होने प्रशासनिक मद,पंच परमेश्वर योजना,मनरेगा सहित पी एम आवास एवं निराश्रित पेंशन योजना मे भी करोड़ो रुपये के फर्जी भुगतान करने के सप्रमाण आरोप लगाये हैं।

जयलेंद्र सिंह बन्ना ने निष्पक्ष जांच न होने पर विंध्य भगवा मंच के द्वारा मजबूती से लड़ाई लड़ने एवं भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने का संकल्प लिया।अब देखना है हनुमना जनपद मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर विराम लगता है या नही।

The post भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप:जनपद अध्यक्षा के कम्प्यूटर आपरेटर जीजा के नाम से संचालित फर्म को नियम विरुद्ध करोड़ों का भुगतान first appeared on saharasamachar.com.