मध्यप्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की वर्चुअल रैली 25 जून को

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया तैयारियों का अवलोकन भोपाल। मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोग 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा की वर्चुअल रैली से जुड़कर उन उपलब्धियों की जानकारी हासिल करेंगे, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने एक वर्ष की कार्यकाल में हासिल The post मध्यप्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की वर्चुअल रैली 25 जून को first appeared on saharasamachar.com.
 | 
मध्यप्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की वर्चुअल रैली 25 जून को

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया तैयारियों का अवलोकन

भोपाल। मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोग 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा की वर्चुअल रैली से जुड़कर उन उपलब्धियों की जानकारी हासिल करेंगे, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने एक वर्ष की कार्यकाल में हासिल की हैं। गुरुवार को होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली से पार्टी कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक जु़ड़ेंगे। पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा 25 जून को दोपहर 3.00 बजे से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान श्री नड्डा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। श्री नड्डा की यह वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली को लेकर मंडल और बूथ स्तर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली से जुड़ने के लिए एक लिंक दी जाएगी, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा की इस रैली में प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली से कम से कम एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा की वर्चुअल रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को इस वर्चुअल रैली से जोड़ने की निर्देश दिये, ताकि नड्डा जी के संदेश को व्यापक रूप से समाज में प्रसारित किया जा सके।

The post मध्यप्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की वर्चुअल रैली 25 जून को first appeared on saharasamachar.com.