मनासा में होगी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, विधायक मारू ने जारी की 25 लाख की राशि

25 लाख की राशि सामाजिक एवं व्यवसायिक संघठनो ने जुटाई 50 लाख की लागत से बनेगा प्लांट 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा प्लांट, मरीजो को मिलेगी बड़ी राहत कोविड से निपटने का हर संभव प्रयास, अब ताकि जारी की 46.27 लाख की राशि मनासा। मनासा में कोविड उपचारथ मरीजो के लिए बड़ी राहत The post मनासा में होगी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, विधायक मारू ने जारी की 25 लाख की राशि first appeared on saharasamachar.com.
 | 
मनासा में होगी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, विधायक मारू ने जारी की 25 लाख की राशि

25 लाख की राशि सामाजिक एवं व्यवसायिक संघठनो ने जुटाई

50 लाख की लागत से बनेगा प्लांट

15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा प्लांट, मरीजो को मिलेगी बड़ी राहत

कोविड से निपटने का हर संभव प्रयास, अब ताकि जारी की 46.27 लाख की राशि

मनासा। मनासा में कोविड उपचारथ मरीजो के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। यहां करीब 15 दिन में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।

विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने प्लांट की स्थापना हेतु 25 लाख की विधायक निधि जारी की है। 25 लाख की राशि शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक संघठनो द्वारा जुटाए गए हैं। प्लांट की कुल लागत करीब 50 लाख रुपए हैं।

मनासा विधायक मारू ने कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। शहर की जनता ने भी कंधे से कंधा मिला लिया है। शासन प्रशासन, विधायक निधि और शहर जनता के सहयोग से हर वह संसाधन जुटाया जा रहा है जो कोविड 19 के उपचार में मददगार है। वर्तमान में ऑक्सीजन की मांग सबसे ज्यादा है। मरीजो को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। इस पर मारू ने अब मनासा में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने 25 लाख की राशि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए जारी की। वहीं 25 लाख राशि विभिन्न सामाझिक एवं व्यापारिक संगठनों के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्लांट की लागत करीब 50 लाख रुपए की है।

मनासा में होगी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, विधायक मारू ने जारी की 25 लाख की राशि

कोविड सेंटर पर बनेगा प्लांट

करीब 50 लाख की लागत वाला आक्सीजन प्लांट अल्हेड रोड स्थित कोविड सेंटर पर बनेगा। विधायक मारु ने बताया करीब 15 दिन में प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। अब मनासा के कोविड पीड़ितों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नही पड़ेगा।

75 सिलेंडर प्रतिदिन रिफिल करेगा प्लांट

पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी है और मरीज परेशान है। ऐसे में मनासा आत्मनिर्भर बने और यहां के कोविड पीड़ितों को ऑक्सीजन की कमी नही हो । इसमे मनासा का प्लांट संजीवनी सिद्ध होगा। जानकारी अनुसार उक्त ऑक्सीजन प्लांट से 75 सिलेंडर प्रतिदिन रिफिल होंगे। वही 50 कोविड पीड़ितों को सीधे बेड पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी।

कुकड़ेश्वर व रामपुरा में भी बनेगा सेंटर

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ मनासा कोविड सेंटर के साथ कुकड़ेश्वर रामपुरा भी सेंटर प्रारम्भ कर पाएंगे। मनासा की पूर्ति होने पर हम शेष बची ऑक्सीजन से जिला चिकित्सालय को भी मदद कर सकेंगे।

अब ताकि जारी की 46.27 लाख की राशि

कोविड से निपटने के लिए विधायक मारू ने अब तक 46 लाख 27 हजार 750 रुपए की राशि जारी कर दी है। प्रथम चरण में दवाईयां, इजेक्शन, मास्क, पीपीई कीट, सेनेटाइजर आदि मेडीकल उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रय करने के लिए 10 लाख रूपए की विधायक निधी जारी की। वहीं 1700 फेबिफ्लू टैबलेट सीएचएमओ महेश मालवीय को सौंपी। द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजो को कोविड सेंटर तक लाने के लिए एम्बुलेंस क्रय करने के लिए करीब 11 लाख 27 हजार 750 रूपए की राशि जारी की। अब ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए 25 लाख की राशि जारी की। विधायक मारू का कहना है आवश्यकता पड़ने पर ओर राशि जारी की जाएगी।

The post मनासा में होगी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, विधायक मारू ने जारी की 25 लाख की राशि first appeared on saharasamachar.com.