मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया

रायसेन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्योग से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार एवं आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वेलस्पन ग्रुप भारत में सबसे The post मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया first appeared on saharasamachar.com.
 | 
मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया

रायसेन मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्योग से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार एवं आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया

उन्होंने कहा कि वेलस्पन ग्रुप भारत में सबसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक समूह में से एक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश अथक प्रयास किए हैं जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बढ़ रहा है निवेशक प्रदेश के प्रति आकर्षित हो रहे है।

मध्य प्रदेश सरकार ने निवेश की नीतियों में बदलाव कर उन्हें उद्योग एवं निवेश के प्रति अनुकूल बनाया।

मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया

भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी सूची में इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में मध्यप्रदेश ने गत वर्ष में तीन पायदान की छलांग लगाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

हमारा प्रदेश देश का हृदय स्थल है जिससे गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान छत्तीसगढ़ जैसे विकसित राज्यों की सीमाएं लगी हुई है।

मध्य प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी स्थिर भावों पर वर्ष 2018 19 में अग्रिम अनुसार 5,35,361.9 करोड़ रहा।
जो कि गत वर्ष से 7.04% की वृद्धि दर्शाता है।

मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
प्रदेश पावर सरप्लस स्टेट है और हमारी वर्तमान इंस्टॉलेटेड पावर कैपेसिटी 24000 मेगा वाट है।

मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया

प्रदेश में 230,000 कि.मी. का रोड नेटवर्क होने के साथ ही अन्य राज्यों के बड़े महानगरों से जुड़ाव है।

प्रदेश सरकार उद्योगों के लिए पावर कॉस्ट को कम करने के लिए कटिबद्ध है।

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन से प्रदेश में संचालित औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

प्रदेश सरकार ने दुष्प्रभावों को कम करने हेतु कई प्रयास किए उसके फलस्वरूप मध्यप्रदेश में 370 वृहद श्रेणी इकाइयों में से लगभग 300 इकाइयां लॉकडाउन के दौरान संचालित रहीं।

औद्योगिक क्षेत्र के अनुसार उपलब्ध क्षमता का उपयोग लगभग 40 से 70% है।

लॉकडाउन के दौरान फार्मास्यूटिकल, खाद्य प्रसंस्करण,उपभोक्ता वस्तुएं एवं पैकेजिंग जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों को चालू रखा गया।

मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि करोना कॉल में लोक डाउन के दौरान उद्योगों में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने का हमने भरसक प्रयास किया।

हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत कोरोना काल में आए संकट को अवसर में बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप जारी कर कार्य प्रारंभ कर दिया है मध्य प्रदेश पहला राज्य है जिसने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का सर्वप्रथम रोड मैप जारी किया।

The post मुख्यमंत्री ने रायसेन के जमुनिया खेजड़ा में वेलस्पन ग्रुप की आधुनिकतम निर्माण सेवाओं का शुभारंभ किया first appeared on saharasamachar.com.