मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पलटवार।

भोपाल। केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर सरकार गिराने वाले व उनकी कृपा पर मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान चीनी सैनिकों की घुसपैठ व हमारे 20 वीर सपूतों की शहादत पर तो कम से कम सच बोलने का साहस दिखाएं , अपने केंद्रीय नेतृत्व की असफलता को स्वीकार करने की हिम्मत तो दिखाएं। पूरा देश जानता The post मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पलटवार। first appeared on saharasamachar.com.
 | 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पलटवार।

भोपाल। केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर सरकार गिराने वाले व उनकी कृपा पर मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान चीनी सैनिकों की घुसपैठ व हमारे 20 वीर सपूतों की शहादत पर तो कम से कम सच बोलने का साहस दिखाएं , अपने केंद्रीय नेतृत्व की असफलता को स्वीकार करने की हिम्मत तो दिखाएं।

पूरा देश जानता है कि कांग्रेस पिछले कुछ माह से लगातार हमारी सीमा पर चीनी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार को आगाह कर रही थी लेकिन केंद्र सरकार लापरवाह बनी रही और निरंतर गुमराह करने व भ्रमित करने वाले बयान आते रहे।

15-16 जून को सरहद पर लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से संघर्ष में हमारे 20 वीर सैनिकों की शहादत हुई, घुसपैठ की पुष्टि हुई , उसके बाद भी हमारे प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में कह रहे हैं कि हमारी सरजमीं में कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुई ।जबकि रक्षा मंत्री से लेकर विदेश मंत्री का बयान कुछ और है।


यदि राहुल गांधी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए देश के प्रधानमंत्री से इस मामले में देश को सच्चाई बताने का आग्रह कर रहे तो यह उनका कर्तव्य है।


हमारे देश के वीर सैनिकों की शहादत पर चुप बैठना क्या देशभक्ति है ? राष्ट्रहित के मुद्दों पर बात करना क्या देशद्रोह है ? क्या हमारे वीर सैनिकों का बलिदान यूं ही व्यर्थ जाने दे? देश की सुरक्षा पर गंभीर खतरा हो तो क्या कांग्रेस चुप बैठे ? आज कांग्रेस सहित देश का हर नागरिक भारतीय सेना के साथ खड़ा हैं लेकिन केन्द्र सरकार को देश को सच्चाई तो बताना होगी।

शिवराज जी कह रहे हैं कि राहुल गांधी को चीन से जवाब मांगना चाहिए, मोदी से मांग रहे हैं तो शिवराज जी को यह पता होना चाहिए देश की जवाबदारी किसकी है ?

शर्म तो शिवराज जी को मोदी जी के उस बयान पर आनी चाहिए , जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी सरज़मीं पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है।

The post मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पलटवार। first appeared on saharasamachar.com.