श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह चेतना यात्रा में उमड़ा धन संग्रह…

रीवा मध्य प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार सम्पति दास गुप्त रीवा – मध्य प्रदेश के रीवा जिलांतर्गत हनुमना में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह जन चेतना शोभायात्रा में समूचे नगर के साथ ही क्षेत्र से भी आए भारी संख्या में राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण The post श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह चेतना यात्रा में उमड़ा धन संग्रह… first appeared on saharasamachar.com.
 | 
श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह चेतना यात्रा में उमड़ा धन संग्रह…

रीवा मध्य प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार सम्पति दास गुप्त

रीवा – मध्य प्रदेश के रीवा जिलांतर्गत हनुमना में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह जन चेतना शोभायात्रा में समूचे नगर के साथ ही क्षेत्र से भी आए भारी संख्या में राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह चेतना यात्रा स्थानीय नगर आराध्य श्रीहनुमान जी के मंदिर से निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर समूचे नगर को गुब्बारों से जहां दुल्हन की तारा सजाया गया था वही राम भक्तों का उत्साह उमंग देखते ही बनता था, आबाल वृद्ध नर नारी डीजे व बैंड की थापपर बज रहे विभिन्न भजनों की धुन पर नाचते गाते मानो थक ही नहीं रहे थे। वही विंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा लोकतंत्र सेनानी सरयू प्रसाद वैद्य रामलल्लू नामदेव, महावीर गुप्त, संतोष किराना शुभवंत किशोर, सनी केसरी लाल जी आदि विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने द्वार पर पुष्प वर्षा करते श्रीराम भक्तों का वंदन करते नजर आए ।

70 वर्षीय दिव्यांग प्रेमचंद गुप्त पूरी यात्रा में अपने ट्राई साइकिल चलाते हुए शामिल रहे यहां गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण धन संग्रह 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में तिलया खंड में भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो खूंटा तिलिया पाती हटा आदि ग्रामों में विशाल शोभायात्रा के साथ आवाल वृद्ध नर नारी शामिल हुए ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग व जिला संघचालक क्रमशः डॉ रवि प्रताप द्विवेदी एवं रामाधार द्विवेदी भारतीय किसान संघ के हरि शंकर पांडे धन संग्रह खंड समिति के चार प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार संपति दासगुप्ता तथा आनंद मिश्रा धर्म जागरण के विजय पाल सिंह संघ के नगर कार्यवाह रितेश गुप्ता शाह नगर कार्यवाह अरविंद गुप्ता भाजपा हनुमना व खटखरी मंडल अध्यक्ष क्रमशः सुनील शुक्ला एवं मुद्रिका प्रसाद पटेल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू केसरी स्वागत समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहनलाल का चेयर अधिवक्ता परिषद के अभय राज सिंह राकेश गुप्ता लवकुश गुप्ता रोहित केसरी टिंकल केसरी दुदुन गुप्ता, धीरज पाठक शिवेंद्र पाठक लल्लन पाठक विनोद पाठक डॉ वैभव शुक्ला राम भक्त फलाहारी जयप्रकाश गुप्ता हरीश चंद्र गुप्त आदि की उपस्थित विशेष उल्लेखनीय रही।

The post श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह चेतना यात्रा में उमड़ा धन संग्रह… first appeared on saharasamachar.com.